खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के ग्राम हिरोली से मडक़ामीरास के बीच सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माणाधीन सडक़ के किनारे नक्सलियों ने सुरंग बनाकर 10 किलो का कमांड कंट्रोल आइईडी लगाया था। जवानों को पता लगने पर इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी।
अधिकारियों के निर्देश के बाद हिरोली व चोलनार स्थित सीएएफ कैंप व बीडीएस टीम के जवान संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर 10 किलो का कमांड कंट्रोल आइईडी बरामद किया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया है। नक्सली अरनपुर की तर्ज पर इसे विस्फोट कर जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के फिराक में थे।

