खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना सिटी कोतवाली को दो अलग-अलग सूचना प्राप्त हुआ कि 03 व्यक्ति जो लुक छिपकर अवैध नशीली गोली दवाई शहर में बिक्री कर रहे है, दलपत सागर तथा मंगडू कचौरा के पास से क्रमश: दोनो नशीली दवाई तथा नशीली सीरप बेच रहे है कि सूचना पर हनुमान मंदिर दलपत सागर तथा मांगडू कचौरा चौक के पास से आरोपी प्रतीक ठाकुर, विवेकदास मानिकपुरी और अजय राजपूत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध नशीली दवाई टेबलेट 04 पैकेट के अंदर 2850 नग, टैबलेट 355 नग कुल 3,205 नग नशीली टैबलेट्स तथा घटना स्थल मंगडू कचौरा से कोडीन युक्त सीरप 59 नग को बरामद किया गया, जो अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवा की श्रेणी में आता है।
इस प्रकार दोनों जगहों से 3,205 नग टैबलेट्स, 59 नग कोडीन युक्त सीरप, 03 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, 03 नग धारदार चाकू, नगद 525 रूपये को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21 एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को आज गुरूवार को न्यायालय रवाना किया गया है, तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगो को संलिप्तता के संबंध में विवेचना तथा पता तलाश किया जा रहा है।

