खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा संचालित ’स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन कैलेंडर 2024’ के तहत अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के निर्देशन में नालसा एवं सालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के प्रयोजन से पैरालीगल वालिंटियर्स की प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नालसा एवं सालसा के तत्वाधान में आमजन के लिये विभिन्न प्रकार की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
लीगल एंड डिफेंस कौंसिल बेमेतरा व पैरालीगल वालिंटियर्स को नालसा एवं सालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आम जनों तक कानून की जानकारी सुलभ रूप से पहुंचाने के लिये पैरालीगल वालिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताते हुए उन्हें जरूरतमंद व्यक्ति को सुलभ कानूनी सहायता प्रदान करने के बारे में बताया गया। बैठक में वर्ष 2024 में आयोजित प्रथम नेशनल लोक अदालत 09 मार्च, 2024 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पैरालीगल वालिंटियर्स को प्रोत्साहित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमतरा एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल बेमेतरा के चीफ, दिनेश तिवारी, डिप्टी चीफ, मोतीलाल वर्मा, असिस्टेंट गीता दास तथा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स सोनिया सिंह, कु स्वाति कुंजाम, देवेंद्र यादव, टुवेंद्र वर्मा, चेतन सिंह, पवन साहू, चंद्र किशोर सिंह, पंकज घृतलहरे, उपस्थित थे।

