खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, 07वीं वाहिनी एन.सी.सी. डी.पी. विप्र कॉलेज, बिलासपुर, मनोज सिन्हा, कार्यकम समन्वयक (एन.एस.एस.) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर तथा धर्मेन्द्र सिंह बैस, उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय परिसर में प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
साथ ही कंपनी कमांडर बाबूलाल सोनवानी, दूसरी वाहिनी छसबल केम्प-उच्च न्यायालय सुरक्षा कंपनी, कंपनी कमांडर नरेश सिंह माहौर, 12वीं वाहिनी बी कंपनी, रामानुजगंज केम्प-उच्च न्यायालय परिसर, एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर संदीप, डीपी विप्र कॉलेज, बिलासपुर तथा प्लाटून कंमाडर कु. बनिता प्रधान, एनएसएस अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं उनके प्लाटून को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ परेड हेतु बधाई दिया गया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल सुधीर कुमार सहित उच्च न्यायालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Trending
- जशपुर के किसानों को बड़ी सौगात, ‘घरजियाबंधान जलाशय योजना’ के लिए ₹51.06 करोड़ मंजूर
- चित्रकोट जलप्रपात: ₹10 करोड़ का ‘नाइट टूरिज्म’ प्रोजेक्ट कबाड़ में तब्दील, उद्घाटन से पहले ही गायब हुए उपकरण
- कोरबा में सनसनी: हसदेव डैम में मिला लापता युवती का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद: धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, भारी पुलिस बल मौजूद
- कवर्धा: नवीन बाजार के बजरंगबली मंदिर में चोरी, भगवान का मुकुट ले उड़े चोर; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- महाभारत की सीख से जानिए धर्म, साहस और सही सहयोग का महत्व
- इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक ‘महारिकॉर्ड’: पहला टेस्ट हारने के बाद 160 रन से जीता मैच और सीरीज
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट में गाड़े झंडे, ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

