खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सांसद निधी से 8 निर्माण कार्यों के लिए 44 लाख 92 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोंड़ में गायत्री मंदिर चौक वार्ड नं. 10 में व पंचायत कोसमबुड़ा में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसदाखुर्द के वार्ड नंबर 03 में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 96 हजार रूपये, ग्राम पंचायत बहेरापाल में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम बकली में कारीगरों के लिए शेड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत फुलकर्रा में वार्ड नं. 7 आंगनबाड़ी से डोंगरीपारा तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 98 हजार रूपये, ग्राम बारूला के वार्ड नं. 8 बाजार चौक से दिनेश घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार रूपये और नगर पंचायत राजिम के वार्ड नं. 6 वीप्र भवन के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पंचायत राजिम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा गया है।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

