खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस ने 2 अंर्न्तराज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक आरोपी मध्यप्रदेश तो दूसरा उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों से 23.115 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार में कुछ ओडिशा से लोग गांजा छिपाकर जगदलपुर केशकाल के रास्ते रायपुर की ओर से जाने वाले हैं। सूचना पर कैंप दादरगढ़ के सामने एनएच 30 पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया गया।
मुखबिर के बताए अनुसार स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक UP-70-GJ-9152 में गांजा डिक्की के अंदर भरकर रखे थे। गांजे को भूरे रंग के सेलोटेप से पैक किया गया था।पुलिस ने 4 पैकेट में 23.115 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 31 हजार 500 रुपए है। वहीं स्वीफ्ट डिजायर की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। कुल मसरूका 8 लाख 31 हजार 150 रुपए है। केशकाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के अंर्त्तराज्यीय गांजा तस्कर मनीष पाण्डेय और यूपी के अवनीश सिंह के पास से करीब 2 लाख 31 हजार 500 रुपए का गांजा जब्त किया है।
इस कार्रवाई में में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सउनि हेमन्त कुमार देवांगन, प्र०आर. अजय बघेल, आर. जितेन्द्र माहला, शंभू मण्डावी, अमित मंडावी, डीएसएफ. सूर्यप्रसाद मरकाम, गोपनीय सैनिक रवि तुस्तुरिया की अहम भूमिका रही।

