खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने संजय मार्केट में एक व्यक्ति के द्वारा धारदार चाकू लेकर जाने-जाने वाले आम लोगों को डराने धमकाने वाले बदमाश हेमराज नाग निवासी जगदलपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर, जप्त किया गया है।
आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना कोतवाली में कार्यवाही उपरांत आज रविवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

