Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय
    • गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय
    • रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • इन्द्रावती के जंगल में जमीन के नीचे मिला 4.53 करोड़ का माओवादी डम्प, 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद
    • धान की उपज का मिला बेहतर दाम, महेश कुमार नेताम को मिला एक लाख रुपए से अधिक का आर्थिक संबल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 28, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंडोरा में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराएं और सामाजिक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। रौतिया समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाजों और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। हमारी सरकार समाज की इस गौरवशाली विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडोरा में आयोजित सोहराई करमा महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।
    इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा मद से 50-50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अखिल भारतीय रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का लोकार्पण कर समाज को एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर सामाजिक भवन परिसर में स्थायी मंच एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा की।
    महोत्सव में पहुंचने पर रौतिया समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री साय का पारंपरिक करमा नृत्य, तिलक-चंदन और गजमाला से आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।
    मुख्यमंत्री साय ने सोहराई करमा महोत्सव एवं नवनिर्मित समाज भवन के लोकार्पण पर समाज के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित यह भव्य सामाजिक भवन समाज की एकता, संगठन और रचनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रौतिया समाज ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हुए सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की एकजुटता और परंपराओं के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और नई पीढ़ी को आधुनिक अवसरों से जोड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    तीन वर्षों में जनकल्याण और विकास के संकल्पों को किया साकार
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आगामी 13 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने और प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य किया गया है।
    उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में खुशहाली ला रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 33 किश्तों में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। यह आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    किसानों की सुविधा के लिए 360 नए धान खरीदी केंद्र
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि भी उनके खातों में अंतरित की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खेती-किसानी अधिक लाभकारी बने।
    तीर्थ दर्शन से लेकर डिजिटल सेवाओं तक आम नागरिकों को मिल रही सुविधा
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिला है। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 10 हजार से अधिक बुजुर्ग तीर्थयात्रा का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
    उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 प्रारंभ किया गया है। इससे 8 हजार से अधिक अधिकारी जुड़े हुए हैं, ताकि नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को 900 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत को अटल डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। अब तक प्रदेश के 6 हजार गांवों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ अपने गांव के समीप ही मिल रहा है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सरलता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
    रौतिया समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    कार्यक्रम में अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. साय ने समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से समाज को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इससे समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने के साथ सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने बताया कि रौतिया समाज की विशेष रूप से सरगुजा एवं रायगढ़ अंचल में उल्लेखनीय उपस्थिति है।
    रौतिया समाज के कोषाध्यक्ष विद्याचरण सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नवनिर्मित समाज भवन सामाजिक एकता और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। श्रीमती संयोगिता सिंह ने जशपुर राजपरिवार और रौतिया समाज के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने अपनी रीति-रिवाजों और परंपराओं को जीवंत रखकर सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाया है। विश्वनाथ सिंह ने कहा कि रौतिया समाज की परंपराएं जशपुर की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।
    इस अवसर पर अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. साय, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह, श्रीमती संयोगिता सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, रौतिया समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    November 28, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,345
    Don't Miss
    रायपुर

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    By Khabar WorldNovember 28, 20260

    हमारी बोली-भाषाएं हमारी सांस्कृतिक समृद्धि की पहचान, इनका मान बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ी…

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

    November 28, 2026

    गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

    November 28, 2026

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 28, 2026

    राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

    November 28, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि

    November 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.