खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। रायपुर-खरोरा मार्ग पर उनके वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सांसद के हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में उनके वाहन चालक और सुरक्षाकर्मी को भी चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सांसद के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सांसद के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ फिलहाल सांसद लक्ष्मी वर्मा का रायपुर AIIMS में इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों और अन्य घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
Trending
- सर्दियों में सुपरफूड मूली: कम कैलोरी और भरपूर पोषक तत्वों से सेहत को 7 बड़े फायदे
- राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल, हाथ में फ्रैक्चर; CM साय ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
- नवंबर के अंतिम दिनों में कड़ाके की ठंड: अंबिकापुर में पारा 8.9°C, रायपुर की रातें भी सर्द
- फसल बीमा घोटाला: किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समेत 2 गिरफ्तार; 1 आरोपी फरार
- आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर
- जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार – उप मुख्यमंत्री -अरुण साव
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा


