खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेंड्रावन-बंगोली जलाशय में खनन को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को एक्टिविस्ट आलोक शुक्ला के साथ अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि सरकार लीज अनुमति वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति न कांग्रेस सरकार और न रमन सिंह सरकार ने दिए, लेकिन वर्तमान सरकार ने खदान को लीज पर दे दिया। यह सरकार का किसान विरोधी रवैया है।
उन्होंने कहा कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र को लेकर जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में जलाशय और बांध को नुकसान होने की बात कही गई थी। स्थानीय ग्रामीण ने भी लीज रद्द करने की मांग की। सरकार अगर यह लीज वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस इसे लेकर किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। वहीं विधानसभा में इस मामले को उठाया जाएगा।
मौसम की मार और धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर भी भूपेश बघेल ने साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों चक्रवाती तूफान से बेमौसम हुई बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन अबतक किसानों के खेत में सर्वे नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें मुआवजा मिल सके। वहीं किसानों को फसल बीमा के बावजूद बीमा सर्वे भी नहीं हुआ और न ही बीमा का लाभ मिला। सरकार को इसपर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों में एक महीने बाद किसानों का टोकन कट रहा है। किसानों के साथ ये सरकार मजाक कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


