खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिनदहाड़े युवती के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर युवती को जबरन अपने साथ ले गया। इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गाल पर काटकर घायल कर दिया गया। हालांकि, युवती के परिजनों और ग्रामीणों की तत्परता से आरोपियों को घेर लिया गया। इस मामले में मगरलोड थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 23 नवंबर की सुबह की है। ग्राम सेन्हाभाठा की एक युवती स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मेघा क्रिकेट मैदान के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने प्राथमिक शाला के पास युवती का रास्ता रोक लिया। मुख्य आरोपी मनमोहन साहू ने युवती के साथ बदसलूकी करते हुए उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गाल पर काटकर घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन और ग्रामीण सक्रिय हो गए। बोरसी पुरैना मोड़ के पास घेराबंदी की गई। ग्रामीणों की तत्परता के चलते मुख्य आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मामले में कार्रवाई करते हुए मगरलोड थाना पुलिस ने आरोपी पुष्पेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं फरार मुख्य आरोपी मनमोहन साहू की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल


