खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा निवासी एक युवक के पिकअप वाहन समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक 6 नवंबर 2026 को रायपुर से मध्यप्रदेश के सतना जाने के लिए निकला था, लेकिन निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचा और न ही अब तक घर वापस लौटा है। युवक का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। ऐसे में परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान रेशम साहू, पिता जयशरण साहू, निवासी ग्राम चरौदा के रूप में हुई है। वह 6 नवंबर को रायपुर से अपनी सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 NV 6227 में पौधे लोड कर सतना (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना हुआ था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह न तो सतना पहुंचा और न ही घर लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों के अनुसार, अपने स्तर पर की गई खोजबीन के दौरान बेमेतरा और कवर्धा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में युवक की पिकअप गुजरती हुई दिखाई दी है। हालांकि, इसके आगे युवक और वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। लगातार मोबाइल फोन बंद मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
युवक के लापता होने की सूचना पर परिजनों ने विधानसभा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल परिजन युवक की सकुशल वापसी की उम्मीद में उसकी तलाश कर रहे हैं।
परिजनों की आमजन से अपील
लापता युवक रेशम साहू का कद लगभग 5 फीट 8 इंच तथा रंग गोरा-सांवला बताया गया है। परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी युवक अथवा सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 NV 6227 के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर: 6261725985, 7777889319, 8319218307
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि रेशम साहू का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और वह सकुशल अपने परिवार के बीच लौट सके।
Trending
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


