Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    November 20, 2026

    तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

    November 20, 2026

    वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
    • तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
    • वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
    • सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
    • साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
    • रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
    • रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
    रायपुर

    नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 20, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2 लड़के रूस में नौकरी करने गए थे, लेकिन अब वहां फंसे होने और प्रताड़ना झेलने की बात कह रहे हैं। इनमें रायपुर के टिकेश्वर साहू (38) और बिलासपुर के विनीत कुमार (21) शामिल हैं।छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड विनीत की बहन ने आरोप लगाया है कि उन्हें खाने में गाय और सूअर का मांस दिया जा रहा है। खाने में थूक दिया जाता है, ताकि वे उसे खा न सकें। विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता है और रूसी आर्मी जॉइन करने का दबाव बनाया जा रहा है।
    परिवार वालों का आरोप है कि युवकों को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाकर उन्हें डिटेन किया गया है। उनसे कहा जा रहा है कि या तो 15 से 20 साल जेल में रहो या रशियन आर्मी में शामिल हो जाओ। वहीं, बिल्हा के विनीत कुमार ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद मांगी है। उसने रूस में भारतीयों को नौकरी के नाम पर फंसाने और बंदूक दिखाकर प्रताड़ित करने की बात कही है।
    बिलासपुर के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे (21) नौकरी की तलाश में 1 अक्टूबर को रूस गए थे। उनकी बहन आशी दुबे के मुताबिक, उन्हें टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर मिला था। रूस में एक दुकान के स्टोरेज रूम में काम करने की बात बताई गई थी।
    टिकट और वीजा का इंतजाम भी ऑफर देने वालों ने किया था। विनीत ने रूस पहुंचने के बाद परिवार को इसकी जानकारी दी। कुछ दिन बाद उन्होंने बहन से कहा कि वे वापस भारत आना चाहते हैं। उन्हें कुछ पैसों की जरूरत पड़ सकती है। बहन ने 70 से 75 हजार रुपए भेजने की बात कही, लेकिन विनीत ने कहा कि जब जरूरत होगी तब बताएंगे। इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया।
    बहन का आरोप है कि बाद में एक युवक ने संपर्क कर बताया कि विनीत पर नारकोटिक्स यानी ड्रग्स का केस लगा है और उन्हें सेना में जाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। वकील की व्यवस्था के नाम पर अननोन नंबर से 7 लाख रुपए मांगे गए।
    परिवार ने यह रकम नहीं दी। इसके बाद 27 अक्टूबर को पिता के पास फोन आया कि विनीत ने आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनकर पिता को हार्ट अटैक आ गया। हालांकि, इसके बाद विनीत ने खुद बहन से संपर्क किया और आत्महत्या की खबर को गलत बताया। बहन का दावा है कि विनीत ने वीडियो के माध्यम से वहां की परिस्थितियां बताई हैं।
    रूस में फंसे बिल्हा के विनीत दुबे ने वीडियो में भारत सरकार से मदद मांगी है। वीडियो में वह बता रहे हैं कि कई भारतीयों को नौकरी के नाम पर रूस बुलाया जा रहा है। वहां पहुंचने पर एयरपोर्ट के पास कुछ लोग उन्हें लेने आते हैं। इसके बाद काम के बारे में जानकारी दी जाती है। मना करने पर बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप भी उन्होंने लगाया है।
    विनीत का आरोप है कि टेलीग्राम पर नौकरी का ऑफर दिया गया था। इसके बाद भारतीयों को ड्रग्स के मामलों में फंसाया जा रहा है और बाद में रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वीडियो में विनीत कहते हैं कि वहां भारतीयों के अलावा दूसरे देशों के नागरिक भी इस तरह की परेशानी झेल रहे हैं। इनमें नौकरी करने गए लोगों के साथ स्टूडेंट और टूरिस्ट भी शामिल हैं। उन्होंने भारत सरकार से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।
    रायपुर के गुढ़ियारी श्रीनगर निवासी मनोरमा साहू के पति टिकेश्वर साहू (38) सेल्स एंड मार्केटिंग में 17 साल का अनुभव रखते हैं। करीब 10 साल पहले वे दुबई में भी नौकरी कर चुके हैं। इस बार उन्हें टेलीग्राम के जरिए रूस में नौकरी का ऑफर मिला। पैकेज अच्छा बताया गया था। कंपनी ने दिल्ली से मॉस्को और फिर वोल्गोग्राद तक का टिकट, वीजा और रहने की व्यवस्था करने की बात कही।
    टिकेश्वर 7 सितंबर 2026 को रूस रवाना हुए। उन्होंने परिवार को बताया था कि पहले इंटरव्यू देकर नौकरी समझेंगे। काम पसंद आया तो रुकेंगे, नहीं तो 23 सितंबर की वापसी टिकट से भारत लौट आएंगे। अचानक संपर्क बंद हो गया। परिवार को लगा कि नेटवर्क या काम की वजह से बात नहीं हो पा रही होगी। 22 अक्टूबर को रूस के एक नंबर से कॉल आया।
    पत्नी के मुताबिक, दूसरी तरफ टिकेश्वर थे और पीछे कुछ लोग मौजूद थे। उनका चेहरा सूजा हुआ था और वे रो रहे थे। उन्होंने बताया कि रूसी पुलिस ने उन्हें ड्रग्स के केस में फंसा दिया है। उन्हें 15 से 20 साल की सजा होने की बात कही जा रही है।
    मनोरमा ने बताया कि, बाद में उन्होंने रूस में पढ़ने गए छात्रों से संपर्क किया और वकील हायर किया। उनके जरिए पता चला कि टिकेश्वर को वोल्गोग्राड में डिटेन कर रखा गया है। वकील जब उनसे मिलने पहुंचती थीं तो कभी उनके वहां नहीं होने तो कभी दूसरी वजह बताकर मुलाकात नहीं कराई जाती थी।
    25 अक्टूबर को मुलाकात होने पर टिकेश्वर ने बताया कि 22 अक्टूबर से उनकी तबीयत खराब है। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड और साइटिका की समस्या है, लेकिन परिवार का आरोप है कि उनकी नियमित दवाइयां भी नहीं दी जा रहीं।
    मनोरमा का कहना है कि, जब उनकी वकील ने वहां जाकर पूछा कि टिकेश्वर को किस जगह और किन परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से क्या मिला? गिरफ्तारी और एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी मांगे गए, लेकिन परिवार के मुताबिक ये उपलब्ध नहीं कराए गए। पत्नी का आरोप है कि टिकेश्वर पर ड्रग्स का केस चलाने की धमकी देकर उन्हें रूसी सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
    दोनों परिवारों का कहना है कि, उन्होंने स्थानीय पुलिस, प्रशासन, मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई है। भारतीय और रूसी दूतावास को भी ईमेल भेजे गए हैं। परिजनों का आरोप है कि अब तक उन्हें ऐसी ठोस जानकारी नहीं मिली है, जिससे युवकों की सुरक्षा और भारत वापसी को लेकर भरोसा मिल सके।
    मनोरमा साहू का कहना है कि, उनकी दो बेटियां हैं। परिवार में बुजुर्ग सास-ससुर भी हैं। वहीं आशी दुबे के परिवार में पिता की तबीयत खराब रहती है। उनकी मांग है कि भारत सरकार विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के माध्यम से रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के युवकों का पता लगाए। उनकी कानूनी मदद और सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें जल्द भारत वापस लाया जाए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

    November 20, 2026

    भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे

    November 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    By Khabar WorldNovember 20, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2 लड़के रूस में नौकरी करने गए थे, लेकिन अब…

    तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

    November 20, 2026

    वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

    November 20, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

    November 20, 2026

    तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

    November 20, 2026

    वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

    November 20, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार

    November 20, 2026

    सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान

    November 20, 2026

    साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.