Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
    • छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
    • नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
    • बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
    • नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
    • तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान
    छत्तीसगढ़

    नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 16, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी*

    *किसानों की सुविधा के लिए दो नए उपार्जन केंद्र शुरू, अब जिले के 19 केंद्रों में धान बेच सकेंगे 10 हजार 686 पंजीकृत किसान*

    *ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों के समय और श्रम की होगी बचत*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ में किसानों की खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता एक बार फिर धरातल पर दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से नारायणपुर जिले के सभी 19 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। पहले दिन अपनी मेहनत की उपज लेकर पहुंचे अन्नदाताओं का पुष्प भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपार्जन केंद्रों में किसानों के चेहरों पर उत्साह और संतोष दिखाई दिया। राज्य शासन द्वारा किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।

    धान खरीदी के पहले दिन जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। नारायणपुर उपार्जन केंद्र में किसान श्री हितेंद्र पिता श्री यज्ञनाथ, एड़का उपार्जन केंद्र में किसान श्री फागुराम, बेनूर उपार्जन केंद्र में किसान श्री नारायण पिता श्री मेहतर एवं श्री रितेश पिता श्री बालसिंह तथा गढ़बेंगाल उपार्जन केंद्र में किसान श्रीमती शशि बाई मानिकपुरी ने अपनी उपज का विक्रय किया। इन किसानों का पुष्प भेंटकर सम्मान किया गया। किसानों के स्वागत के साथ शुरू हुई धान खरीदी ने अन्नदाताओं के प्रति राज्य शासन की संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को भी रेखांकित किया।

     

    *गांवों के करीब पहुंची धान खरीदी की सुविधा, दो नए केंद्रों से किसानों को राहत*

     

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप किसानों को धान विक्रय के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े और उन्हें अपने नजदीकी क्षेत्र में ही सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो, इसके लिए नारायणपुर जिले में इस वर्ष दो नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। हलामीमुंजमेटा और तारागांव में नवीन केंद्र खुलने से जिले में उपार्जन केंद्रों की संख्या 17 से बढ़कर 19 हो गई है। इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के किसानों को धान परिवहन में सुविधा मिलने के साथ समय, श्रम और परिवहन व्यय की बचत होगी।

    कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले में वर्तमान में 10 हजार 686 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 13 हजार 63.08 हेक्टेयर है। इन किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपनी उपज विक्रय करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

     

    *डिजिटल व्यवस्था से आसान हुई धान खरीदी, टोकन के लिए किसानों को मिल रहे दो विकल्प*

     

    धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। किसान तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, जिन किसानों को ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करने में कठिनाई होती है, वे संबंधित सहकारी समिति से ऑफलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। टोकन जारी करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है।

    इस व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि की जानकारी पहले से मिल रही है। इससे उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भीड़ कम करने, समय की बचत और खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने में सहायता मिलेगी। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धान खरीदी 31 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी।

     

    *किसानों की सुविधा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता*

     

    जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्र पहुंचें तथा अच्छी तरह साफ और सूखा धान लेकर आएं, ताकि गुणवत्ता परीक्षण और खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    नारायणपुर जैसे जनजातीय बहुल जिले में धान खरीदी केंद्रों का विस्तार और डिजिटल सुविधाओं की उपलब्धता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के साथ सुविधाजनक एवं पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldNovember 20, 20266

    मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश प्रभावित…

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026

    नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026

    नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

    November 20, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

    November 20, 2026

    बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.