खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में जूटमिल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हाथ-मुक्का, डंडे और तलवार से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। मामले में हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनुमुड़ा सोनकरपारा निवासी मनोज पानीकर (49 वर्ष), पिता नंदकिशोर पानीकर ने 31 अक्टूबर 2026 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी फल दुकान से घर लौटे थे। इसी दौरान उनके घर के सामने धनी भट्ट, किट्टु सिदार और उनके अन्य साथी स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने की बात को लेकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। मनोज पानीकर ने युवकों को गाली-गलौज करने से मना किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सभी ने एक राय होकर मनोज और उनके पुत्र प्रिंस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करने के साथ डंडे और तलवार का भी इस्तेमाल किया। हमले में पिता-पुत्र को चोटें आईं। घटना के बाद मनोज पानीकर ने जूटमिल थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 664/2026 दर्ज किया। शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए। उपलब्ध साक्ष्यों तथा घटना की गंभीरता के आधार पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस और धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
आरोपियों की पतासाजी के दौरान जूटमिल पुलिस की टीम ने उनके निवास स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दिनदयाल भट्ट उर्फ दिनु, पंकज सिंह सिदार उर्फ किट्टु और छबी भट्ट उर्फ डब्बु को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी दिनदयाल भट्ट के मकान से घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। जब्त तलवार की लंबाई और चौड़ाई के आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. दिनदयाल भट्ट उर्फ दिनु (28 वर्ष), पिता महेत्तर भट्ट, निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, वार्ड क्रमांक 38, थाना जूटमिल।
2. पंकज सिंह सिदार उर्फ किट्टु (18 वर्ष 1 माह), पिता अश्वनी सिंह सिदार, निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, वार्ड क्रमांक 38, थाना जूटमिल।
3. छबी भट्ट उर्फ डब्बु (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय छेदीलाल भट्ट, निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, वार्ड क्रमांक 38, थाना जूटमिल।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


