खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ सुबह घर से छठ पूजा की सामग्री और प्रसाद से सजे सूप-दउरा लेकर कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां दोनों ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हर साल की तरह मैं और मेरी पत्नी छठ महापर्व मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी आए हैं। हर साल यहां उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सभी का आशीर्वाद लेते हैं। आज छठ घाट का ‘भूमि पूजन’ है। सभी लोगों को छठ महापर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना। सबके घर से सुख और समृद्धि आए।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


