नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ की टीम इंडिया में एंट्री हुई है। गुरनूर ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में प्रमोशन मिल गया है। शनिवार को BCCI ने स्क्वाड में बदलाव की आधिकारिक घोषणा की। भारत और न्यूजीलैंड की 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी।
कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से बाहर किया गया है, जो भारत वापस आकर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। चूंकि गुरनूर टेस्ट टीम को जॉइन करेंगे, इसलिए वह 15 नवंबर को खेले जाने वाले पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि ऋषभ पंत भी टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। पंत पिछले कई हफ्तों से चोटिल थे और हाल ही में उन्हें फिटनेस क्लियरेंस मिला है।
भारत का अपडेटेड टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़
कप्तान शुभमन गिल ने वनडे सीरीज में पहले 3 मैचों के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी थीं। उनके अलावा अंशुल कंबोज और केएल राहुल भी वनडे टीम का साथ छोड़कर टेस्ट की तैयारियों में जुट गए हैं।
गुरनूर बराड़ की बात करें तो उन्होंने अब तक सिर्फ वनडे में डेब्यू किया है। अपने 13 मैचों के ODI करियर में अब तक उन्होंने 23 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने तेज रफ्तार से लगातार बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। साथ ही लंबे कद के कारण उन्हें अच्छा बाउंस भी मिलता है। अब उन्हें टेस्ट डेब्यू का भी मौका मिल सकता है।
Trending
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
- दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, महिला को बंधक बनाकर 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे
- दुर्ग में नगर निगम के सफाईकर्मी की दिनदहाड़े नृशंस हत्या: चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, दो नाबालिग हिरासत में
- जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- मुंगेली में ‘आस-पड़ोस युवा संसद 2026-27’ का आयोजन, नशामुक्त युवा बनाने का संदेश


