Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ

    November 13, 2026

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

    November 13, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, किसान धनसुख तिर्की ने घर बैठे प्राप्त किया टोकन

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
    • विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर
    • डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, किसान धनसुख तिर्की ने घर बैठे प्राप्त किया टोकन
    • कम धान उत्पादन पर भी छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा पूरा लाभ: कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा मजबूत आर्थिक संबल
    • UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
    • किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार: दो अलग-अलग अभियानों में नक्सलियों के 3 डंप ध्वस्त, 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर बरामद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर
    छत्तीसगढ़

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 13, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय महिलाओं और बेटियों के सम्मान, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने प्रयास

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस हमें अपनी समृद्ध विरासत और उन जननायकों के अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, समाज सुधार और जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गेंद सिंह, वीर गुण्डाधुर और रानी दुर्गावती का संघर्ष, स्वाभिमान और त्याग हमारी साझा धरोहर है। उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और समाज के हर वर्ग को सम्मान देने की प्रेरणा मिलती है।
    जनजातीय समाज की महिलाएँ अपनी परंपराओं, परिवारों और समुदायों की मजबूत आधारशिला रही हैं। आज वे शिक्षा, खेल, कला, आजीविका और नेतृत्व सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। कोंडागांव जिले के बालिका गृह की दो जनजातीय बालिकाओं को पिछले दो वर्षों में खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना इस प्रतिभा और संकल्प का प्रेरक उदाहरण है। उनकी उपलब्धि बताती है कि उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले तो बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं और जनजातीय परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में महतारी वंदन योजना से 20 लाख 28 हजार 803 जनजातीय महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। यह सहायता महिलाओं को अपनी तथा परिवार की जरूरतों के लिए निर्णय लेने में संबल देती है और उनकी आर्थिक भागीदारी को मजबूत करती है।
    परिवारों के जीवन में बेटियों का विवाह एक महत्वपूर्ण और आनंद का अवसर होता है। आर्थिक कठिनाइयाँ इस अवसर पर परिवारों के लिए चिंता का कारण न बनें, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 2,072 विवाह सम्पन्न हुए हैं, जिनमें लगभग 580 हितग्राही अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। यह पहल बेटियों के विवाह को गरिमा और सम्मान के साथ सम्पन्न कराने में परिवारों का सहारा बन रही है।
    हमारी जनजातीय परंपराओं में परिवार, समुदाय और परस्पर सहयोग का विशेष महत्व है। शासन की योजनाओं का उद्देश्य भी यही है कि सहायता जरूरतमंद लोगों तक पहुँचे और उनके जीवन में वास्तविक संबल बने। महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और आजीविका से जुड़े प्रयासों के साथ परिवारों को सामाजिक अवसरों पर सहयोग देना समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    जनजातीय गौरव दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि अपनी गौरवशाली विरासत और जननायकों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाएँगे। जनजातीय समाज की बेटियों को शिक्षा, खेल, कौशल और रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना परिवार, समाज और शासन सभी की साझा जिम्मेदारी है।
    विश्वास है कि जब बेटियाँ आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगी, तो उनका योगदान पूरे समाज को नई दिशा देगा। जनजातीय गौरव का सच्चा सम्मान इसी में है कि हर बेटी को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले और वह अपने परिवार तथा प्रदेश की प्रगति में भागीदार बने।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ

    November 13, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, किसान धनसुख तिर्की ने घर बैठे प्राप्त किया टोकन

    November 13, 2026

    कम धान उत्पादन पर भी छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा पूरा लाभ: कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा मजबूत आर्थिक संबल

    November 13, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ

    By Khabar WorldNovember 13, 20260

    16 लाख से अधिक आदिवासी विद्यार्थी विद्यालयों में पा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।…

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

    November 13, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, किसान धनसुख तिर्की ने घर बैठे प्राप्त किया टोकन

    November 13, 2026

    कम धान उत्पादन पर भी छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा पूरा लाभ: कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा मजबूत आर्थिक संबल

    November 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ

    November 13, 2026

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

    November 13, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, किसान धनसुख तिर्की ने घर बैठे प्राप्त किया टोकन

    November 13, 2026

    कम धान उत्पादन पर भी छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा पूरा लाभ: कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा मजबूत आर्थिक संबल

    November 13, 2026

    UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    November 13, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प

    November 13, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.