नई दिल्ली। दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हवा में घुला जहरीला धुआं लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन आयुर्वेद में भी कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से प्रदूषण के प्रभाव से शरीर को बचाने में मदद मिल सकती है। इस बारे में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर चेतन शर्मा ने कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं।
सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है प्रदूषण?
डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि जैसे-जैसे सर्दियों का मौसम शुरू होता है, वातावरण में नमी और ओस बढ़ने लगती है। इससे हवा का घनत्व बढ़ जाता है। ऐसे में प्रदूषण के कण ऊपर नहीं उठ पाते और वातावरण में नीचे ही जमा रहने लगते हैं। यही वजह है कि लोगों को आसपास की हवा ज्यादा प्रदूषित महसूस होती है। प्रदूषण को पूरी तरह नियंत्रित करना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन अपनी सेहत का ध्यान रखकर इसके प्रभाव को कम करने की कोशिश जरूर की जा सकती है।
तुलसी और अदरक की चाय पीने की डालें आदत
चेतन शर्मा बताते हैं कि प्रदूषण से बचाव के लिए घर में ही कुछ आसान आयुर्वेदिक उपाय अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले लोगों को तुलसी और अदरक की चाय पीने की आदत डालनी चाहिए। अगर आप रोजाना चाय पीते हैं, तो उसमें तुलसी की पत्तियां और अदरक जरूर शामिल करें। इससे शरीर को फायदा मिल सकता है।
हल्दी वाला दूध और शहद भी हो सकता है फायदेमंद
इसके अलावा शहद का सेवन भी किया जा सकता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को शहद लेने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। चेतन शर्मा बताते हैं कि हल्दी वाला दूध भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में एंटीवायरल और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिल सकती है। प्रदूषण के कारण शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए हल्दी वाला दूध भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण में बाहर निकलने से बचना चाहिए
डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि इन छोटे-छोटे घरेलू उपायों को अपनाकर लोग अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं। खासकर प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी महसूस करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषित वातावरण में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। साथ ही बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
Trending
- श्रेयस अय्यर से छिनेगी की पंजाब किंग्स की कमान, हार्दिक पाड्या बनेंगे नए कप्तान?
- जहरीली हवा से फेफड़ों का रखना है सेफ, तो रसोई में मौजूद ये 3 चीजें आ सकती हैं काम
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मतगणना के समय पुनर्मतगणना न मांगने मात्र से खारिज नहीं होगी चुनाव याचिका; साक्ष्यों के आधार पर होगी सुनवाई
- रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा पर एक और FIR: शराब कारोबारी से 36 लाख रुपये की ठगी, पुलिस जांच तेज
- छत्तीसगढ़ में ठंड का असर: Raipur में चढ़ी गुलाबी ठंड की परत, Ambikapur में गिरा पारा 12.3°C; जानें अगले 5 दिनों के मौसम का पूरा गणित
- स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर: 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में भव्य जनजातीय गौरव दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में होगी महासभा; तैयारियों की समीक्षा तेज…
- आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर


