नई दिल्ली। भारत के साथ चल रही ODI सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में कीवी टीम कमजोर पड़ती जा रही है। लॉकी फर्ग्यूसन आखिरी दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं, जबकि ब्लेयर टिकनर को सात दिन के स्टैंड-डाउन पीरियड से गुजरना होगा। टिकनर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में हेलमेट पर गेंद लगी थी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि फर्ग्यूसन काफ-इंजरी से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं। उन्हें यह चोट टी20 सीरीज के दौरान आई थी। दूसरी ओर ब्लेयर टिकनर को क्लीन चिट मिल गई है, लेकिन दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मैट फिशर ने रिप्लेस किया था। इसके चलते उन्हें मैच के दिन से लेकर 7 दिन तक स्टैंड-डाउन पीरियड सर्व करना होगा। इस दौरान टिकनर भारत के खिलाफ तीसरे और चौथे मैच से बाहर रहना होगा।
गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था। अब टिकनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें तीसरे मैच के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है।
मैट हेनरी पर भी बड़ा अपडेट आया है, जो सीरीज शुरू होने से पहले डेवोन कॉनवे से टकरा गए थे। उम्मीद की जा रही है कि हेनरी चौथे वनडे मैच में वापसी करेंगे, जो 13 नवंबर को खेला जाएगा। हेनरी और काइल जैमीसन तीसरे वनडे मैच के बाद टेस्ट टीम से जुड़कर तैयारी शुरू करने वाले थे, लेकिन लगातार चोट के मामले सामने आ रहे हैं। इस वजह से जैमीसन और हेनरी चौथे वनडे के लिए टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
कब और कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे
भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच 10 नवंबर को हेमिल्टन के सेडोन पार्क पर खेला जाएगा। सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है। पहला मैच भारतीय टीम ने 5 विकेट और दूसरा मैच DLS पद्धति से 4 रन से जीता था।
तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग
Trending
- गोवर्धन महाराज की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही बाजार से मंगवा लें पूरा सामान, नोट करें पूजन सामग्री लिस्ट
- तीसरे ODI से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, 2 गेंदबाज हुए बाहर
- संडे को बॉक्स ऑफिस की किंग बनी ‘रामायण’, ‘सीन’ का भी चला जादू, जानें- ‘जेलर 2’ का कलेक्शन
- दीपावली के बाद तेजी से बढ़ती हैं ये बीमारियां, ऐसे रखें अपना ध्यान
- दीपावली पर मुख्यमंत्री साय ने परिवार, स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया त्योहार
- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, टीला एनीकट के पास नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ में कंपकंपाती ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 12.9°C पहुंचा, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान
- आज नहीं रहेगी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी


