खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ में शराबखोरी के कारण गांव का माहौल बिगड़ रहा है। लोगों के घर टूट रहे हैं, तो नशे में लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में कोरबा जिले के कोलगा गांव में लोगों ने एक साहसिक फैसला लिया है। सामूहिक बैठक में गांव में शराब बनाना, बेचना और पीना प्रतिबंधित कर दिया गया है।
करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलगा गांव में काफी समय से लोग शराब के कारण बिगड़ते माहौल से परेशान थे। इसी को लेकर सरपंच संतराम राठिया ने गाव में सामहिक बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी को दारू बनाने, बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
काफी संख्या में गांव की महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकाली और दारू बंद करने के नारे लगाए। इस दौरान शराब बनाते पकड़े गए लोगों को कड़ी समझाइए दी गई। महिलाओं की टोलियों ने साफ कहा कि शराब बनाते, बेचते या पीते पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब खोरी के चलते गांव का माहौल बिगड़ रहा है। स्कूली बच्चे और महिलाएं भी शराब पीने लग गई हैं। इसी कारण से ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लिया है। सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी भी पहुंचे मौके पर और ग्रामीणों को समझाइए दी।
Trending
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का डिजिटल और पेपरलेस बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम: NeVA परियोजना पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- सरगुजा जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान, 61 उपार्जन केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में
- कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अनोखी पहल: कोलगा गांव के ग्रामीणों ने की पूर्ण शराबबंदी, महिलाओं ने संभाली कमान
- बेमेतरा में धनतेरस की खुशियां मातम में तब्दील: भीषण सड़क हादसे में महिला समेत 2 की मौत, 4 घायल
- PM आवास योजना 2.0: छत्तीसगढ़ के 84 नगरीय निकायों को केंद्र व राज्य की बड़ी सौगात, सांसद संतोष पाण्डेय का कांग्रेस पर तीखा हमला
- दीपावली 2026: कब और कैसे करें लक्ष्मी-गणेश पूजन? जानें स्थिर लग्न का समय, सही पूजन विधि और 5 दिवसीय कैलेंडर
- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की बहार: विष्णु देव साय सरकार ने निकाली 1,703 पदों पर बंपर भर्तियां, 5 नवंबर से आवेदन शुरू


