खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोसला और खरौद के साथ ही जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की।
नवागढ़ में शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भूपेश बघेल करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के दो गुट राछाभांठा में उनके स्वागत के लिए इंतजार करते रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राछाभांठा में स्वागत के बाद वापस लौट गए, वहीं विधायक ब्यास कश्यप ने अगुवाई करते हुए प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भूपेश बघेल को लेकर पहुंचे।
इस दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने दो साल बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प जताया। साथ ही नवागढ़ में स्थायी एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग भी रखी। इस पर भूपेश बघेल ने भी सरकार बनते ही नवागढ़ को अनुविभागीय कार्यालय का तोहफा देने का भरोसा दिलाया।
वहीं भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के करीब तीन साल पूरे हो रहे कार्यकाल पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को किसान, युवा और छत्तीसगढ़िया विरोधी बताते हुए विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए।
साथ ही SIR के माध्यम से लोकतंत्र का गला घोंटने और जनता के वोट के अधिकार को छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को दबाते हुए मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की है।
Trending
- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड
- सर्दियों में सेहत का खजाना: संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी वाले अमरूद समेत ये 7 मौसमी फल बनाएंगे आपको सुपर-हेल्दी
- दो साल बाद छत्तीसगढ़ में वापसी का दावा: भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, ‘कांग्रेस सरकार आते ही नवागढ़ को मिलेगा स्थायी SDM कार्यालय’
- बीजापुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, पैंगोलिन के 9.260 किलो शल्क और तेंदुए की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर में दीवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी: 15 क्षेत्रों में विशेष हेल्पडेस्क और मोबाइल नंबर जारी
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज: त्योहारों के बीच ठंड की आहट, जानिए क्या रहेगा बारिश और तापमान का हाल
- स्कूलों में दीपावली अवकाश आज से…
- ’सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’


