नई दिल्ली। 4000 करोड़ी रामायण 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, जो 5 नवंबर यानी आज गुरुवार को सिनेमाघरों में दुनियाभर में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आ रहे हैं। हालांकि रिलीज से पहले मूवी को वर्ल्डवाइड सराहना मिली। जबकि हाल ही में फिल्म के स्पेशल प्रीमियर पर बॉलीवुड सितारों ने पॉजीटिव रिव्यू दिया। लेकिन आखिर रामायण फिल्म कैसी है और फिल्म में किसने कैसी एक्टिंग की है? यह आज हम आपको रामायण के लाइव रिव्यू में बताने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं…
रामायण की कहानी
नितेश तिवारी की रामायण की शुरूआत देव और असुरों के युद्ध से होती है। इंद्र भगवान विष्णु की कृपा से युद्ध जीत जाते हैं। इसके बाद राक्षस पाताल लोक में बुरे हालात में जीवन जीने लगते हैं। रावण की मां कैकेसी दशानन को बताती हैं कि अपना संगीत छोड़ो और विष्णु से बदला लो और कुबेर लंका वापस लो। इसके बाद दशानन तपस्या करता है। ब्रह्मा प्रकट होते हैं और वह अमर होने का वरदान मांगता है। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता तो दशानन एक वरदान मांगता है, जो उसे बलशाली बना देता है। रावण इंद्र को परास्त करता है और फिर होता है भगवान राम का जन्म। रामायण की कहानी जटायु सुनाता है, जिनकी आवाज अनुपम खेर ने दी है। मंथरा कैकेयी के कान भरती रहती है और सौतेले और सगे का अंतर समझाती है।
रामायण में एक्टिंग
रावण की एंट्री पावरफुल है। यश एकदम परफेक्ट हैं। रणबीर के एक्सप्रेशन एक जैसे ही हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान बहुत रहती है। वहीं रवि दुबे के चेहरे पर ना जाने उदास एक्सप्रेशन दिखाई देते हैं। लक्ष्मण शेषनाग के अवतार हैं ऐसे में जो ओजस्विता उनके बारे में बताई जाती है वो कहीं ना कहीं मिसिंग नजर आती है। लेकिन सीता बनी साई पल्लवी एकदम जमी हैं उनके चेहरे पर मौके के हिसाब से एक्सप्रेशन आते हैं।
Trending
- कल धनतेरस का पर्व, आज ही जानें पूजा व खरीदारी का शुभ मुहूर्त व चौघड़िया, जानें किस समय क्या खरीदना शुभ?
- दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
- पत्नी अनुष्का को तो दुनिया जानती है, विराट के परिवार में और कौन-कौन? कोहली फैमिली की पूरी कुंडली
- ₹4000 करोड़ी ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड धमाका: आज सिनेमाघरों में दस्तक
- बदलते मौसम में वरदान है तुलसी: आयुर्वेद में इसे क्यों कहा जाता है ‘औषधियों की महारानी’, जानिए इसके अचूक फायदे और सही तरीका
- बंगाल की खाड़ी में शांत हुआ चक्रवात ‘मुरासु’, छत्तीसगढ़ में थमा बेमौसम बारिश का दौर; अब तेजी से बढ़ेगी ठंड
- ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करों का आतंक, पुलिस अफसर पर चढ़ाई कार; फिल्मी ड्रामे के बाद 2 करोड़ की खेप बरामद
- रायपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली आज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नेताजी सुभाष स्टेडियम से होगा शंखनाद


