खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को ACB की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गौरव अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक किशोर यादव के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रधान आरक्षक ने रुपए के लेनदेन से जुड़े मामले में उनसे 5 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच और सत्यापन किया। इसके बाद बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से गौरव अग्रवाल को 20 हजार रुपये देकर बसंतपुर थाना भेजा गया।
जैसे ही गौरव अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20 हजार रुपये दिए, पहले से तैनात ACB की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल ACB की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिनीमाता महतारी जतन योजना की हितग्राही सरस्वती बघेल को लिखा पत्र
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली खर्च में मिल रही राहत
- मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
- राजनांदगांव में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बसंतपुर थाने का प्रधान आरक्षक 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस
- महतारी वंदन योजना: नीतू सिंह को मिल रहा छोटी-छोटी जरूरतों में सहयोग


