खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले कई मुद्दों पर सीएम ने बयान दिया। सौरभ चंद्राकर की पेशी पर सीएम साय ने कहा, महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को विदेश से भारत लाया गया है। पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आएंगे।
अमित जोगी द्वारा सौरभ चंद्राकर को हीरो बताए जाने पर सीएम ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह उनकी सोच का परिणाम है, जैसी उनकी सोच है उसी के अनुरूप वे अपनी क्वालिटी बता रहे हैं। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा, लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों से है।
सीएम साय ने कहा, अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की और देश में इमरजेंसी लगाई। गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेल में डालने का काम किया। मीडिया की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया। जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को धारा 356 का दुरुपयोग कर बर्खास्त किया। लोकतंत्र की बात कांग्रेस करती है तो हास्यास्पद लगता है। कांग्रेस हारती है तो संवैधानिक संस्थाओं पर ठीकरा फोड़ती है और जीतती है तो इसे जनता की जीत बताती है। जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
Trending
- विशेष लेख- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी
- प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
- छत्तीसगढ़ में एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि बदली: अब 3 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, सीबीएसई सीटीईटी के कारण हुआ बदलाव
- बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय
- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे, कई सफेदपोश आ सकते हैं लपेटे में: सीएम विष्णुदेव साय
- दीपावली पर खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 26 खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे गए; गंदगी पर भुवन होटल का लाइसेंस निरस्त
- महादेव ऐप सट्टा घोटाला: ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI कस्टडी, सुरक्षा कारणों से दिल्ली में होगी पूछताछ
- महादेव सट्टा ऐप मामला: PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, PMO से तार जुड़ने का दावा


