खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इन दिनों देश-प्रदेश में नेताओं का एक-दूसरे को चुनौती देने का सिलसिला शुरू हो चला है। प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से कनेक्शन और देशद्रोह के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चु्नौती दे दी है। उनकी चुनौती को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी की बहस की चुनौती दे दी है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफॉर्म पर, किसी भी वक्त डिबेट को तैयार हूं। आपकी पार्टी के कुछ नेता नक्सली को अपना हीरो बताते हैं। जिन्होंने झीरम घाटी में आपके ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या की थी। क्या आप इस चुनौती को स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे?
मैं आपको खुली चुनौती देता हूँ – आइए, नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर खुली बहस (डिबेट) कीजिए। किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफार्म में, किसी भी वक्त! तब मैं आपको बताऊँगा कि आपकी ही पार्टी के कुछ नेता उस नक्सली को अपना हीरो कैसे बताते हैं, जिसने झीरम घाटी में आपके ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या की थी। क्या आप इस चुनौती को स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे?
Trending
- महादेव ऐप सट्टा घोटाला: ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI कस्टडी, सुरक्षा कारणों से दिल्ली में होगी पूछताछ
- महादेव सट्टा ऐप मामला: PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, PMO से तार जुड़ने का दावा
- रायपुर में अमित जोगी पर शिकंजा: ‘ज्ञानु-जानू’ विवादास्पद वीडियो पर BNS की धाराओं में FIR, जोगी निवास पर 24 घंटे का नोटिस चस्पा
- छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब
- छत्तीसगढ़ी माटी की महक, पंडवानी की गाथा और बॉलीवुड गीतों की गूंज के साथ राज्योत्सव की यादगार सांस्कृतिक संध्या
- राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
- छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना रजिस्ट्रेशन प्लॉट बेचना पड़ा भारी, बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख रुपये का जुर्माना
- छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पारा गरम: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर दी खुली बहस की चुनौती


