Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। रूपाणी जी का निधन न केवल गुजरात बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विजय रूपाणी जी एक सरल, सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने निष्ठा और कुशलता के साथ कार्य करते हुए माँ भारती की सेवा की। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की…

Read More

दुग्ध उत्पादकों और संग्राहकों को सुविधाएं मिलने से व्यवसाय के प्रति बढ़ा रूझान खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिला बड़ी तेजी से श्वेत क्रांति में भागीदार बनता जा रहा है। पिछले दो महीने में ही दुग्ध उत्पादन-संग्रहण में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के दुग्ध व्यवसाय को बढ़ाने, गौपालन को रोजगार का अतिरिक्त जरिए बनाने के प्रयासों से यह संभव हो सका है। दो महीने पहले जिले में प्रतिदिन केवल 6 हजार 410 लीटर दूध का संकलन किया जा रहा था, जो अब बढ़कर 10 हजार लीटर से अधिक हो गया है। जिले में दुग्ध व्यवसाय से ग्रामीणों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने चक्रधरनगर अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 9 जून के सुबह अंबेडकर चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर हुई छेड़छाड़ को देखकर आम नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया…

Read More

ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षणिक स्तर में आएगा सुधार खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण नीति ने कबीरधाम जिले के विद्यार्थियों के भविष्य को एक नई दिशा दी है। इस नीति के तहत अब स्कूलों में विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, जिससे छात्रों को उनकी कक्षा और विषय के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान, रसायन और वाणिज्य जैसे प्रमुख विषयों के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह पहल न केवल शिक्षण व्यवस्था को संतुलित कर रही है, बल्कि ग्रामीण…

Read More

एडमिशन के लिए निकली थीं दोनों बहनें खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसकी दूसरी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी और खुशी दोनों बहन कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज से एडमिशन की बात कर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल अपनी तीसरी बहन से मिलने…

Read More

 माफियाओं पर कार्रवाई की मांग तेज खबर वर्ल्ड न्यूज – गरियाबंद | विशेष रिपोर्ट- राजिम क्षेत्र में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि पत्रकारों पर जानलेवा हमले और FIR दर्ज होने के बावजूद अवैध रेत खनन और परिवहन बेरोकटोक जारी है। 9 जून 2025 को पैरी नदी के पितईबंद घाट में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों पर माफियाओं के गुर्गों ने हमला किया था, लेकिन अब तक न तो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है, न ही खनिज विभाग की कार्यप्रणाली में कोई पारदर्शिता आई है। अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई – दो चेन माउंटेन जब्त 13…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल एवं पुलिस परिवारों के सदस्यों के लिए मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन अग्रसेन भवन, सेक्टर-6 भिलाई नगर में प्रातः 08.00 बजे से संध्या 04.00 बजे तक किया जा रहा है। उक्त मेगा मेडिकल कैम्प में 16 विभागो के मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया जावेगा। उक्त सुविधा केम्प के रूप मे भी आयोजित किया जा रहा है जिसमे आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेशन, राशन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट की सुविधा एवं लर्निंग लायसेंस भी बनाया जायेगा। इस मेडिकल कैम्प मे आई एवं डेंटल की भी…

Read More

झोपड़ियों से सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़े कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। कभी अस्थायी झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के जीवन में अब स्थायित्व और सम्मान की छाया है। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में एक मिसाल बनकर उभरा है। मिशन मोड में चल रहे आवास निर्माण कार्यों के फलस्वरूप रायगढ़ प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जिसने वर्ष 2024-25 में 20 हजार से अधिक मकानों का निर्माण पूरा किया है। यह न केवल एक आंकड़ा है, बल्कि गरीबों के सपनों को साकार करने की एक जीवंत तस्वीर है। प्रधानमंत्री आवास योजना का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। अकलतरा विकासखंड के अकलतरी गांव में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। यहां 20 से अधिक लोग पीड़ित हैं। वहीं अब तक तीन पीड़ितों की मौत हुई है। गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। गांव में डायरिया फैलने का कारण अज्ञात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पीएचईके अधिकारी डायरिया फैलने की वजह जानने में जुटे हैं। गांव के पानी की जांच करने सैंपल भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों के इलाज में जुटी है। वहीं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बीवी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद शौहर ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शौहर सहित अन्य के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण एक्ट, दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता का निकाह दिसंबर 2022 में सुपेला भिलाई निवासी नासिर अली से हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने तब दहेज के रूप में नासिर के परिवार का हर डिमांड पूरा किया था। लेकिन निकाह के…

Read More