Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय के परिसर स्थित एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। आरोपी कुल्हाड़ी से एटीएम को तोड़कर जैसे ही पैसे निकलने वाला ही था, तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। दरअसल, कलेक्टर परिसर के भीतर स्थित एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का जिला मुख्यालय का एकमात्र एटीएम है। देर रात 2 बजे बॉम्बे स्थित हेड क्वार्टर में सायरन बजा, जिसके बाद आनन-फानन में जिले के बड़े अधिकारियों को फोन आया, और फिर पुलिस हरकत में आई।…
सावन का महीना शिव भक्ति का सबसे शुभ महीना होता है, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे काम हैं जो वर्जित होते हैं, इसलिए सावन शुरू होने से पहले ये 5 काम जरुर निपटा लें। नहीं तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा। सावन में चातुर्मास रहता है। ऐसे में इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसलिए सावन शुरू होने से पहले मांगलिक कार्य संपन्न कर लें, सावन में इन कार्यों को करने पर सफलता नहीं मिलती है। सावन में दाढ़ी, मूछ और सिर के बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इस महीने में शरीर…
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत 2 जुलाई से होगी। टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी है। ऐसे में वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबर करना चाहेगी। इस मुकाबले में बारिश थोड़ा बहुत खलल डाल सकती है। दूसरे मैच के पहले ही दिन बारिश के सबसे ज्यादा चांस है। दूसरे टेस्ट मैच में पांचों दिन कैसा रहेगा मौसमा का हाल? पहला दिन- एक्यूवेदर के मुताबिक दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 91 प्रतिशत बारिश की…
नई दिल्ली। अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘शैतान’ वाले यूनविर्स की अगली पेशकश ‘मां’ 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है। फिल्म में लीड रोल काजोल ने निभाया है और उनकी एक्टिंग की तारीफें हो रही हैं। साथ ही, फिल्म की कमाई की चर्चा भी हो रही है। चर्चा हो भी क्यों न, जहां एक तरफ ‘कन्नप्पा’ जैसी बिग बजट और मल्टीस्टारर फिल्म इसके साथ रिलीज हुई तो वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पहले ही लोगों को इतनी पसंद आ चुकी है कि देखते ही देखते 100 करोड़ी बन गई। इसके बावजूद काजोल…
नई दिल्ली। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाया जाने वाला ये फल तबीयत हरी कर सकता है। न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर भी है। लोकल लोग इसे पहाड़ी सेब कहते हैं। उत्तराखंड के बागेश्वर जैसे पहाड़ी इलाकों में पाया जाने वाला नाशपाती का फल एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। इसे स्थानीय लोग “पहाड़ी सेब” भी कहते हैं। बागेश्वर के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल बताते हैं कि इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। खासतौर पर मानसून…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधि सक्रीय है। बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश में आज भी कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल से प्रदेशभर में बारिश की तीव्रता में वृद्धि की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधि हुई। अन्य हिस्सों में मध्यम वर्षा दर्ज हुई है। दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के पुलिस विभाग में तबादला हुआ है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में सब इंस्पेटर और असिस्टेंट सब इंस्पेटर इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी लिस्ट में कुल 77 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है। ट्रांसफर में शामिल कई अधिकारी पिछले कई सालों से एक ही थाने में जमे हुए थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11 से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद वे दुर्ग जिला के जामगांव जाएंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सह। संघ मर्यादित एवं स्पीयर बायोटेक प्रा.ल.। हर्बल एक्सट्रैक्शन इकाई के केंद्रीय भंडार गृह के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
KWNS – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चारण के साथ महादेव की आरती में सम्मिलित होकर प्रदेश एवं जिले के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
*फॉरेस्ट टू फार्मेसी : छत्तीसगढ़ में 36.47 करोड़ की आयुर्वेदिक इकाई का शुभारंभ* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा निर्मित अत्याधुनिक आयुर्वेदिक औषधि प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण 29 जून को ग्राम जामगांव (एम), जिला दुर्ग में किया जाएगा। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल, स्थानीय विधायकगण, राज्य वनोषधि बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम और वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा…

