खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधि सक्रीय है। बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश में आज भी कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल से प्रदेशभर में बारिश की तीव्रता में वृद्धि की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधि हुई। अन्य हिस्सों में मध्यम वर्षा दर्ज हुई है।
दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उसी क्षेत्र में बना रहा और औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक बढ़ा, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और उससे सटे तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है।
पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पर्व मध्य प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 31 और 45 किमी ऊपर चली गई।
प्रदेश में अनेक स्थानों पर आज हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है।
वहीं रायपुर में 29 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


