नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत 2 जुलाई से होगी। टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी है। ऐसे में वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबर करना चाहेगी। इस मुकाबले में बारिश थोड़ा बहुत खलल डाल सकती है। दूसरे मैच के पहले ही दिन बारिश के सबसे ज्यादा चांस है।
दूसरे टेस्ट मैच में पांचों दिन कैसा रहेगा मौसमा का हाल?
पहला दिन- एक्यूवेदर के मुताबिक दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 91 प्रतिशत बारिश की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दिन अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होगा।
दूसरा दिन- इस मुकाबले के दूसरे दिन मौसम ज्यादातर साफ ही रहेगा। आसमान भी लगभग साफ रहेंगे। साथ ही धूप भी खिली रहेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस होगा।
तीसरा दिन- दूसरे मैच के तीसरे दिन भी मौसम क्रिकेट के लिए शानदार रहेगा। इस दिन भी मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। बारिश की संभावना सिर्फ 25 प्रतिशत है। इस दिन न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होगा।
चौथा दिन- इस मुकाबले के चौथे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि फैंस को फिक्र करने की कोई बात नहीं है। इस दिन बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है। इस दिन अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होगा।
पांचवां दिन- दूसरे टेस्ट के आखिरी और पांचवें दिन आसमान में पूरी तरह बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है। इस दिन अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस होगा।
सीरीज बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के हाथों 5 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे निकल चुकी है। इसी वजह से भारतीय टीम हर हाल में दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को बराबर करना चाहेगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


