Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
Author: Khabar World
KWNS – पंडरिया l कबीरधाम जिले के तहसील अधिवक्ता संघ पंडरिया के अध्यक्ष औऱ पदाधिकारियों का मनोनयन काफ़ी लम्बे अरसे बाद किया गया। वर्ष 2025 के लिए कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आज दिनांक 20/6/2025 को दोपहर 2 बजे अधिवक्ता संघ पंडरिया में निर्वाचन के सम्बंध में विधिवत बैठक आहूत किया गया जिसमें चुनाव के सम्बंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई इस सम्बंध में उपस्थित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागणों के द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद हेतु मनोनयन की पूरी प्रक्रिया विधि अनुसार किया गया साथ ही क्रमवार प्रस्ताव भी पारित किया गया। सर्वसम्मति से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी सहभागिता की। बैठक में क्षेत्रीय समन्वय, समावेशी विकास, आंतरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर 9 साल की मासूम बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दरिंदगी किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया है। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरोपी 54 वर्षीय संजीव गुप्ता, जो एक परिचित के घर घूमने गया था, जहां पीड़िता की मां और 9 साल की मासूम घर पर थी। मां घर के काम करने लगी और बेटी बाहर आंगन में खेल…
जांच रिपोर्ट में खुलासा- डीएमएफ की राशि में अनियमितता खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत नीलावाया के तत्कालीन सरपंच और सचिव को पुलिस ने डीएमएफ की राशि से 18 लाख रूपये के गबन के आराेप में गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पंचायत नीलावाया के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम एवं सचिव अनोज कुमार मण्डावी के द्वारा वर्ष 2022-2023, 2023-2024, 2024-2025 में ग्राम पंचायत नीलावाया में मूलभूत एवं निर्माण कार्यो में अनियमितता कर डीएमएफ खाते से लगभग 18 लाख 42 हजार 689 रूपये का गबन करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आधारभूत संरचना के विकास को नया आयाम मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के सतत् प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 48 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से जिले में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। प्रमुख स्वीकृत कार्यों में एन.एच. 43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली बनारस रोड तक 5 किलोमीटर लंबे पहुँचमार्ग का निर्माण कार्य, जिसकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सभी वर्गो के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री साय की मंशा है कि केन्द्र सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ राज्य के व्यक्तियों को भी समय पर मिले शासन द्वारा निर्धारित समय पर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत दंतेवाड़ा जिले के चितालंका ग्राम पंचायत के कई जरूरतमंद परिवारों को उनके पक्के मकान का सपना साकार हो रहा हैं। आवास किसी भी व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं मे से एक है। वर्षों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रियासत कालीन बस्तर गाेंचा पर्व में 11 जून बुधवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की परंपरानुसार देव स्नान चंदन जात्रा पूजा विधान 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में संपन्न करवाया गया था। बस्तर गाेंचा पर्व के निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार देव स्नान चंदन जात्रा पूजा विधान 11 जून काे संपन्न हाेने के बाद 12 जून से 25 जून तक अनसर काल में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का दर्शन वर्जित रहा तक 26 जून को नेत्रोत्सव के बाद 27 जून को श्रीगोंचा पर्व मनाया जाएगा। भगवान श्रीजगन्नाथ,…
CMHO ने कहा- कोविड के लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 29 पहुंच गई है। वहीं राजनांदगांव में पिछले 20 दिनों के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बता दें कि अब तक 95 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 60 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। राहत की बात है कि रायपुर में अब तक एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिथलेश…
KWNS – कवर्धा टेकेश्वर दुबे । 24 जून को श्रीगोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर अनंतश्रीविभूषित श्रीमज्जगदगुरु शङ्कराचार्य स्वामीश्री निश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज का 83वां प्राकट्य महोत्सव पूरे देश में राष्ट्रोत्कर्ष दिवस के रूप में मनाया गया। अनंतश्री विभूषित गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग का 83वां प्राकट्य महोत्सव 23 जून 2025 आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी को कवर्धा आदित्यवाहिनी द्वारा बुढ़ामहादेव मंदिर परिसर स्थित संत निवास में शाम 6:00 बजे गोष्ठी आयोजित किया गया है। जहां मुख्य वक्ता के रूप में बृजकिशोर पाण्डेय आचार्य जी, गोपी शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने कांकेर कलेक्टोरेट में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की । आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्य दीपिका शोरी, ओजस्वी मंडावी, सरला कोसरिया और लक्ष्मी वर्मा ने जिले की पांचवीं सुनवाई में 16 प्रकरणों का निराकरण किया। पहले मामले में नरहरपुर की पूर्व जनपद सदस्य ने एक स्थानीय पत्रकार पर बिना साक्ष्य के समाचार प्रकाशित कर छवि खराब करने का आरोप लगाया । सुनवाई के बाद पत्रकार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में आवेदिका के खिलाफ कोई अनर्गल टिप्पणी न करने की बात कही। दूसरे…

