खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर 9 साल की मासूम बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दरिंदगी किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया है। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरोपी 54 वर्षीय संजीव गुप्ता, जो एक परिचित के घर घूमने गया था, जहां पीड़िता की मां और 9 साल की मासूम घर पर थी। मां घर के काम करने लगी और बेटी बाहर आंगन में खेल रही थी।
तभी दरिंदा संजीव गुप्ता ने बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को बताया कि अंकल ने बैड टच किया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी संजीव गुप्ता के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने नाबालिग को लालच देकर अपने साथ लेकर गया और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस संबंध में बताया। जिसके बाद पीड़िता और परिजनों ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


