Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
- “विपक्ष की निंदा के लिए सरकारी खजाने पर बोझ”- दीपक बैज
- मुख्यमंत्री साय आज कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। डौंडी परिक्षेत्र के पेवारी गांव में परकुलेसन टैंक का निरीक्षण करने गए डिप्टी रेंजर, वन पाल, दो फॉरेस्ट गार्ड पर हमला मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया, ग्रामीणों के हमले से डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में इलाज कराया गया, जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारी थाने पहुंचे और 6 नामजद के साथ अन्य ग्रामीणों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों की जानकारी ली। विशेष रूप से उन्होंने अपने गोद लिए ग्राम सोनपुरी में संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि, उद्यानिकी और जल जीवन मिशन जैसे बुनियादी सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुँचना चाहिए, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सभी शासकीय भवनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार पर जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों को मौसमी खेती के साथ अन्य फसल और सब्जी उत्पादन के लिए जांजगीर -चाम्पा जिले के उद्यान विभाग द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। जहां जांजगीर-चाम्पा के सभी विकास खंडो,जैसे पामगढ, बलौदा,अकलतरा,बम्हनीडीह के किसानो क़ो राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना से लाभान्वित किया गया है। पामगढ विकास खंड के ग्राम- बारगांव,बेलारी, के किसानों द्वारा परिवर्तन खेती द्वारा उन्नत तकनिक को अपनाते हुऐ ड्रिप सिंचाई सुविधा के साथ बैगन कि खेती किए हैं। इस दौरान जिले के किसानों ने उघान विभाग द्वारा फसल को ही अपना…
खबर वर्ल्ड न्यूज–सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत अकलसरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी से निर्मम हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत परशुराम शिकारी के नाम पर आवास स्वीकृत हुआ था। इसी को लेकर उनके तीन बेटे — धनीराम, मनीराम और समारू के बीच विवाद चल रहा था। धनीराम अपने पिता के नाम पर स्वीकृत आवास का निर्माण करना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारतमाला परियोजना में अनियमितताओं का सिलसिला जारी है। अबकी बार बिलासपुर जिले में परियोजना में मिली अनियमितता पर तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए (बिलासपुर-उरगा) मुख्य मार्ग तहसील बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम ढेंका में भू-अर्जन की कार्रवाई में अनियमितता की शिकायत हुई थी। मुआवजा राशि वितरण में अनियमितता की जिला स्तरीय समिति की जांच में पुष्टि हुई। एसडीएम के निर्देश पर वर्तमान तहसीलदार राहुल शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन तहसीलदार डीके उईके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। बस्तर में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ के जंगलों में चल रही मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सलियों को ढेर किया है। मौके से इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। माड़ डिविजन के नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और STF के जवान शामिल हैं।
KWNS – रायपुर l डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत इन्द्रप्रस्थ कालोनी स्थित किराये के मकान में दिये थे हत्या की घटना को अंजाम। मृतक के 30 लाख रूपये की रकम को आरोपी द्वारा अपने निजी हितों हेतु किया गया था उपयोग। मृतक पैसा वापस देने हेतु लगातार बना रहा था दबाव। घटना के मास्टर माइंड है आरोपी अंकित उपाध्याय एवं उसकी पत्नि शिवानी शर्मा। आरोपी अंकित उपाध्याय ने स्वयं को पेशे से बताया है वकील होना। दिल्ली एयरपोर्ट में फ्लाईट के रनवे पर उतरते ही आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। आरोपी दंपत्ति घटना के बाद हो…
*मुख्यमंत्री संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को याद करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि…
कांग्रेस ने आपातकाल लगातार संविधान को कुचला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस ने 25 जून, 1975 को देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया लेकिन आज भी वह अपने किए के लिए न तो माफी मांगती है और न ही पछतावा प्रकट करती है। आज ‘संविधान बचाओ का नारा देने वाली कांग्रेस वही पार्टी है जिसने संविधान को सबसे पहले और सबसे गहराई से रौंदा था। साव ने कहा कि आपातकाल की घोषणा कोई राष्ट्रीय संकट का नतीजा नहीं थी, बल्कि यह एक डरी हुई प्रधानमंत्री की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रहा है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और तकनीकी नवाचारों के बल पर छत्तीसगढ़ डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्रालय से लेकर ग्राम पंचायतों तक डिजिटल तकनीक ने शासकीय कामकाज को आसान एवं प्रभावी बनाया है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से बुजुर्ग पेंशनरों, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को नगद आहरण की सुविधा दी जा रही है। विभिन्न योजनाओं की डीबीटी की राशि का ग्राम पंचायतों में…

