Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने धरती माता, सूर्य देव एवं साल वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और समृद्ध फसल की कामना की। सरहुल की पारंपरिक रस्म के तहत पूजा कराने वाले बैगा द्वारा मुख्यमंत्री के कान में सरई (साल) फूल खोंचकर शुभ आशीष प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री साय ने जिलेवासियों को सरहुल उत्सव एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरहुल महोत्सव सदियों से प्रकृति, धरती और जीवन के संतुलन का प्रतीक रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्कर गिरफ्तार हुआ है। तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, तिल्दा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है तथा उसके फरार होने की संभावना है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर विधिवत् कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके, पिता किसन हुके, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, फुलफेल आनंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज के बदलते दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बस्तर जिले की डॉ. शिबानी रानी सारंगी ऐसी ही एक प्रेरणादायक शख्सियत बनकर उभरी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से न केवल अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा किया, बल्कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ उठाकर उद्यमिता के क्षेत्र में भी कदम रखा है। बचपन से ही समाज सेवा का जज्बा रखने वाली डॉ. शिबानी ने कड़ी मेहनत से डेंटल सर्जरी की डिग्री प्राप्त की और ओरल व मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल की, लेकिन पढ़ाई…
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आज झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ जनसंपर्क की सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित लोकप्रिय पत्रिका ‘रोजगार और नियोजन’ का अवलोकन कर जानकारी ली। टीम को साप्ताहिक पत्रिकारोजगार और नियोजन पत्रिका के संबंध में सहायक संपादक गीतांजली नेताम ने रोजगार और नियोजन पत्रिका की पाठ्य सामग्री, स्वरूप और युवाओं के लिए उपयोगी जानकारी दी। झारखंड की टीम…
बालोद हत्याकांड: बेरहमी की सारी हदें पार, युवती को जिंदा जलाया या हत्या के बाद फूंका? सस्पेंस बरकरार
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गांव की ही 21 वर्षीय युवती, लिलेश्वरी साहू का अधजला शव पैरे (पराली) के ढेर में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसे पराली के साथ जला दिया…
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूह की पहल से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इन योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। सक्ति जिला के ग्राम पंचायत मालखरौदा की अमरिका बंजारे इसका एक अच्छा उदाहरण हैं। वे पहले एक साधारण गृहिणी थीं, लेकिन अब अपनी मेहनत और योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। अमरिका बंजारे बताती हैं कि वे आस्था स्व-सहायता समूह से जुड़ी…
जल संरक्षण को मिली नई दिशा खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कभी धान की पारंपरिक खेती के लिए पहचाने जाने वाला धमतरी जिला अब कृषि नवाचार की नई मिसाल बनता जा रहा है। यहां के किसान फसलचक्र परिवर्तन अपनाकर कम पानी में अधिक लाभ देने वाली फसलों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव ने न केवल खेती की तस्वीर बदली है, बल्कि किसानों की सोच और संसाधनों के उपयोग में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। जिला प्रशासन की दूरदर्शी पहल में फसलचक्र परिवर्तन को एक जन-अभियान का रूप दिया गया है। किसानों को जागरूक करने, प्रशिक्षण देने और निरंतर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने नारी शक्ति को एक नई पहचान और दिशा देने का कार्य किया है। इसके साथ ही छोटे-छोटे समूहों के माध्यम से प्रशिक्षित, प्रेरित, मार्गदर्शित हुई महिलाएं स्वावलंबन की नई राह पर आगे बढ़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि बेरोजगार का दंश झेलते हुए गृहिणी बनकर घर में बैठी महिलाएं अब एक तरफ जहां खुद को स्वावलंबी बना रही हैं। एम सी बी जिला के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत ग्राम देवाडांड की निवासी श्रीमती प्रमिला ने अपने आत्मविश्वास, परिश्रम और सामूहिक सहयोग के बल पर “लखपति दीदी” के रूप में पहचान स्थापित की है। उनकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी धर्मांतरण के विवादों और सियासी घमासान के बीच विष्णुदेव साय सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। गुरुवार को विधानसभा में ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026’ पेश किया गया। यह नया कानून 58 साल पुराने ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968’ की जगह लेगा। नए विधेयक में सजा और जुर्माने के इतने कड़े प्रावधान किए गए हैं कि यह देश के सबसे सख्त धर्मांतरण विरोधी कानूनों में से एक माना जा रहा है। क्यों पड़ी नए कानून की जरूरत? सरकार का तर्क है कि 1968 का पुराना कानून वर्तमान तकनीकी और सामाजिक…
लक्ष्य पूरा हाेने पर बस्तर में करीब एक अरब से ज्यादा का भुगतान होने का अनुमान खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अप्रैल माह से शुरू होने जा रहा है। बस्तर वन वृत्त के अंतर्गत बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में तेंदूपत्ता के बेहतर उत्पादन और रिकॉर्ड संग्रहण की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग के अनुसार संग्रहण कार्य अप्रैल से शुरू होकर मई माह तक चलेगा। समय पर मौसम का साथ मिला तो निर्धारित लक्ष्य…

