खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्कर गिरफ्तार हुआ है। तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, तिल्दा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है तथा उसके फरार होने की संभावना है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर विधिवत् कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके, पिता किसन हुके, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, फुलफेल आनंद नगर, थाना एवं जिला वर्धा (महाराष्ट्र) बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक सफेद रंग के झोलानुमा थैले में रखा हुआ कुल 02 किलो 267 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,13,350 रुपये है, बरामद किया गया। आरोपी द्वारा उक्त गांजा को विशेष रूप से सिलाई कर पेट के ऊपर बांधकर कपड़ों से छिपाया गया था।
उक्त कृत्य अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 120/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


