Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
- “विपक्ष की निंदा के लिए सरकारी खजाने पर बोझ”- दीपक बैज
- मुख्यमंत्री साय आज कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले में जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बिल्हा विकासखंड के अंतर्गत अरपा नदी पर पचरीघाट बैराज निर्माण कार्य के लिए ₹64 करोड़ 75 लाख 79 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि जल संसाधन विभाग के माध्यम से स्वीकृत की गई है। * कहां बन रहा है बैराज? पचरीघाट बैराज बिल्हा विकासखंड के अंतर्गत स्थित अरपा नदी पर बनाया जाएगा। अरपा नदी बिलासपुर की प्रमुख जीवनदायिनी नदी है, जो शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 291.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 447.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 113.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 244.9 मि.मी., सूरजपुर में 394.7 मि.मी., जशपुर में 410.2 मि.मी., कोरिया में 371.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 281.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
धरती आबा संतृप्ति शिविर के माध्यम से 350 बालिकाओं के खुले सुकन्या समृद्धि खाते खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल मोहला-मानुपर-अम्बागढ़- चौकी जिले में बेटियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 29 सेक्टर मुख्यालयों में आयोजित धरती आबा संतृप्ति शिविरों के माध्यम से कुल 350 आदिवासी बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। यह पहल जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से साकार हुई। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत अब तक जिले में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से छत्तीसगढ़ के सुदूर जिलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही इस पहल से सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के विद्यालयों में भी सकारात्मक बदलाव नजर आने लगी है। कभी नक्सलियों के बंदूक की आवाज सुनाई देती थी, अब वहां शिक्षा की अलख सुनाई देती है। अब विद्यार्थियों को नियमित, विषय विशेषज्ञ और प्रशिक्षित शिक्षकों से शिक्षा मिल रही है, जिससे पढ़ाई का स्तर निरंतर सुधर रहा है। सुकमा जिला के विकाखण्ड जिला शिक्षाधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को सवेरे 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से पहले पार्टी नेताओं ने बायोडायवर्सिटी पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने आज मैनपाट पहुंचने के बाद सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मैनपाट की पहाड़ियों में भारतीय जनता पार्टी ने आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की है, जो 7 से 9 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस शिविर का उद्देश्य आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रणनीति, विचारधारा और जमीनी कार्यशैली से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी से बढ़ा शिविर का महत्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, महिला मोर्चा प्रभारी सारिका देवांगन सहित करीब 300 प्रमुख पार्टी पदाधिकारी और जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महिला…
सावन में शिवलिंग पूजन का महत्व काफी बढ़ जाता है। भक्त शिवलिंग पर भगवान की प्रिय चीजें अर्पित करते हैं। आपको यह जरूर जानना चाहिए कि शिवलिंग पर सबसे पहले कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए। 11 जुलाई 2025 से सावन माह की शुरुआत होने वाली है। सावन महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का महत्व काफी बढ़ जाता है। साथ ही शिवलिंग पर भगवान की प्रिय चीजें अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। शिवलिंग पर आमतौर पर जल, बेलपत्र, दूध, दही, भांग-धतूरा, फूल और फल आदि कई तरह की वस्तुएं अर्पित की जाती…
नई दिल्ली। बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों के अंतर से हरा दिया है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब इंग्लैंड को एजबेस्टन मैदान पर भारत के खिलाफ हार मिली है। चौथी पारी में इंग्लिश टीम को जीत के लिए 608 रन बनाने थे, लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 271 रनों पर सिमट गई और 336 रनों से मैच हार गई। यहां जानिए इंग्लैंड की हार के 3 सबसे बड़े कारण क्या रहे। 1. टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी इंग्लैंड की हार मैच शुरू होने से पहले ही लगभग तय…
नई दिल्ली। 18 साल बाद, अनुराग बसु अपनी 2007 की हिट फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ के सीक्वल ‘मेट्रो इन दिनो’ के साथ वापस आ गए हैं। इसकी प्रीक्वल काफी सक्सेसफुल रही थी। इसके चलते फैंस इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी लेकिन इसने वीकेंड पर धमाल मचा दिया है और अच्छी कमाई कर ली है। ‘मेट्रो इन दिनो’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? शुक्रवार (4 जुलाई) को रिलीज़ हुई बॉलीवुड की म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा ‘मेट्रो इन दिनो’ को क्रिटिक्स से ज़्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिला है।…

