Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मैनपाट सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर में आज भी योग किया गया, मुख्यमंत्री साय ने X पोस्ट में बताया, “समत्वं योग उच्यते” योग भारत की सनातन परंपरा का वह दिव्य सूत्र है, जिसके प्रत्येक आसन में अनुशासन है, प्रत्येक श्वास में ध्यान है और प्रत्येक क्षण में आत्मिक संतुलन की अनुभूति होती है। आज सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस पर प्रातःकालीन योग सत्र में सम्मिलित हुआ।
खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पारो हप्का और सुनीता उर्फ़ संगीता मंडावी माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस में सक्रीय थी। मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कोहकामेटा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। दो महिला नक्सली पारो हपका और सुनीता उर्फ़ संगीता मंडावी को गिरफ्तार किया गया। दोनों माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस में एक्टिव थी। वहीं लंबे वक्त से जनताना…
न कोविड वार्ड, न तैयारी, मरीज तड़पता रहा अस्पताल में खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में सोमवार रात इलाज के दौरान कोरोना मरीज की मौत हो गई। साल 2025 में कोरोना से मौत की जिले में यह पहली घटना है। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले के फरसगांव निवासी 48 वर्षीय मरीज को पिछले सप्ताह कांकेर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मरीज को लीवर से संबंधित गंभीर बीमारी थी, जिसका इलाज कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। कोविड से संक्रमित मरीज की मौत के बाद इससे बचाव के तैयारियों की भी पोल खुल गई। कोरोना को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मैनपाट दौरे पर रहेंगे। सुबह 9 बजे वे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद 9:30 बजे वे बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे वे मां महामाया एयरपोर्ट से रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन है। दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से होगी। इसके बाद अंतिम तीन सत्रों के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों में ‘हमारा विचार परिवार’, ‘पंच परिवर्तन’ और ‘शताब्दी वर्ग की योजनाओं’ पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभयराम का इन सत्रों में व्याख्यान होगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सांसदों और विधायकों के सवालों का समाधान करेंगे। समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की संभावना है। वे देश की वर्तमान चुनौतियों और उनमें बीजेपी की…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज दिव्यांग नारायण सिंह को ट्राईसायकल प्रदान किया गया। ट्राईसायकल पाकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें एक नया सहारा मिल गया है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले बासबहार निवासी नारायण सिंह अपने पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ थे। इससे उन्हें समान्य दिनचर्या में भी काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए सीएम कैम्प कार्यालय में आवेदन दिया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आज नारायण सिंह को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। ट्राइसाइकिल पाकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। ‘कभी छत टपकती थी, अब घर मुस्कुराता है’ यह वाक्य जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खपरीडीह की निवासी श्रीमती प्रतिमा बाई सिदार के जीवन की सच्चाई को बयां करती है। 60 वर्षीया प्रतिमा बाई का जीवन संघर्षों की लंबी कहानी है, पर आज उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की जो चमक है, वह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सफलता का प्रतीक बन गई है। पति के निधन के बाद उन्होंने अकेले पूरे परिवार की जिम्मेदारी निभाई। जीवन ने कई बार तोड़ा उनके एक बेटे का असमय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी, दूसरा बेटा जम्मू-कश्मीर में…
5 दिन वेंटिलेटर पर चला जीवन-मौत का संघर्ष खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र में रहने वाले डोरका मंडावी के 12 वर्षीय पुत्र घस्सू मंडावी को सोने के दौरान सांप ने उसके हांथ में डस लिया। सर्पदंश से पीड़ित बच्चे को उपचार के लिए तत्काल मेकाॅज लाया गया, 5 दिनों तक वेंटिलेटर में रखकर उपचार के बाद डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स की टीम ने बच्चे की जान बचाने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारडूम निवासी डोरका मंडावी का 12 वर्षीय पुत्र घस्सू मंडावी खाना खाकर परिजनों के साथ सो रहा था, 2…
रानी मिस्त्री प्रशिक्षण से लखपति दीदी बनने की राह पर खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा विकासखंड के ग्राम करई कछार में स्व सहायता समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने की विशेष पहल की जा रही है जिसके तहत बैगा, बिरहोर जनजातीय समुदाय सहित 35 महिलाओं को रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं साधारण घरेलू महिला है। जिन्हें विशेष पहल के तहत गांव में ही रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर यह महिलाएं आत्मनिर्भरता के लिए अपनी राह बना रही है। महिलाओं ने गांव में…
अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निराकरण करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में आज बोदरी तहसील के ग्राम पोड़ी निवासी वृद्ध रामसहाय दिवाकर ने आज कलेक्टर से मिलकर पेंशन राशि दिलाये…

