Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
- “विपक्ष की निंदा के लिए सरकारी खजाने पर बोझ”- दीपक बैज
- मुख्यमंत्री साय आज कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। न्यायलय ने दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस जांच और पूछताछ के लिए उपस्थित होने के निर्देश भी दिए हैं। इस आदेश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और अब उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र और रोहित तोमर, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता सचिन पायलट आज रायपुर पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को आगामी दिनों में होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रवास से जोड़कर देखा जा रहा है। खड़गे के संभावित दौरे से पहले सचिन पायलट तैयारियों का जायजा लेंगे और प्रदेश संगठन की तैयारियों की ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे। यह दौरा आगामी विधानसभा सत्र, संगठनात्मक समीक्षा और राजनीतिक रणनीति के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। * दौरे की प्रमुख बातें: समय: पायलट दोपहर 1:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। स्थान: सभा स्थल का निरीक्षण माना एयरपोर्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के पंडरिया के दौरे पर रहेंगे। वे महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे और क्षेत्रवासियों को 72 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की सौगात देंगे। सीएम साय 61 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही कॉलेज छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, विधायक भावना बोहरा और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम पंडरिया के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
*मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में हुए शामिल* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय आधारभूत/उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के रूप में आप सभी के पास बहुत बड़ा अवसर और बड़ी जिम्मेदारी है। यदि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम क्षेत्र अंर्तगत महाराणा प्रताप चौक में आज शनिवार सुबह 7:30 बजे निगम के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने किया। जिसमें निगम महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षद, स्वच्छता एम्बेसडर्स, स्काउट एवं गाइड्स के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। नगर निगम की पहल पर आज शनिवार सुबह नेशनल हाईवे आमागुड़ा चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सफाई अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य जगदलपुर शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाना है।…
कई महिलाओं को बना चुका था शिकार खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर आज शनिवार काे महिलाओं के अश्लील फोटो वीडियों बनाकर वॉयरल करने की धमकी देकर ब्लैमेलिंग एवं दुष्कर्म का एक आरोपी अमान वीरानी पर धारा 64(1), 64(2)(3), 308(2), 324(4), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए केशकाल पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे जेल दाखिल कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी केशकाल निवासी अमान वीरानी पीडिता का अश्लील फोटो व विडियो बनाकर वॉयरल करने की धमकी देकर लगातार उसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला मुख्यालय से करीब 45 कि.मी. दूर थाना कोहकामेटा के अबुझमाड़ क्षेत्र अन्तर्गत कैम्प कोडलियार में जियो का नया टॉवर लगाकर दूरसंचार व्यवस्था प्रारंभ किया गया है। नक्सल प्रभावित कोडलियार में नया मोबाईल टॉवर लगने से आस-पास क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। कोडलियार में मोबाईल टॉवर लगने से क्षेत्र में आस-पास के लोगों को मोबाईल कनेक्टिविटी दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिलेगा जिसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे और देश-विदेश की घटनाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नारायणपुर एसपी राबिन्सन गुरिया ने कहा कि अबूझमाड़…
सौर ऊर्जा से आर्थिक सशक्तीकरण, बिजली बिल हो रहा शून्य खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी एवं लाभकारी योजना साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक न केवल सस्ती और सतत बिजली मिल रही है, बल्कि लोग बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित करते हुए घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराना है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। अम्बिकापुर नगर…
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सहकारिता एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप आज नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने इस दौरान मंत्री कश्यप ने गौपालक तथा मत्स्य पालक किसानों को रुपे केसीसी कार्ड और दुग्ध सहकारी समितियो को माइक्रो एटीएम वितरण किया । मंत्री कश्यप ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान…
50 हजार आवास हितग्राहियों के परिसरों में लगाए गए 01 लाख से अधिक पौधे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज वृक्षारोपण पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक: उप मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। हर आंगन में हरियाली लाने ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के लिए अभिनव पहल की गई। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 हजार हितग्राहियों के निवास परिसरों में 01 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। इस अनूठे और भावनात्मक अभियान के माध्यम से ना…

