खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला मुख्यालय से करीब 45 कि.मी. दूर थाना कोहकामेटा के अबुझमाड़ क्षेत्र अन्तर्गत कैम्प कोडलियार में जियो का नया टॉवर लगाकर दूरसंचार व्यवस्था प्रारंभ किया गया है। नक्सल प्रभावित कोडलियार में नया मोबाईल टॉवर लगने से आस-पास क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। कोडलियार में मोबाईल टॉवर लगने से क्षेत्र में आस-पास के लोगों को मोबाईल कनेक्टिविटी दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिलेगा जिसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे और देश-विदेश की घटनाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
नारायणपुर एसपी राबिन्सन गुरिया ने कहा कि अबूझमाड़ के अन्दरूणी क्षेत्र कोडलियार में मोबाईल टॉवर प्रारंभ हो गया है, यह स्थानीय निवासियों को बेहतर मोबाईल नेटवर्क कवरेज प्रदान करेगा। इससे स्थानीय निवासियों को दैनिक जीवन में बेहतर संचार सेवाएं मिलेगी और उनके जीवन में सुधार होगा। अब क्षेत्र के लोग अपने रिश्तदारों परिवारजनों से फोन में बात कर सकेंगे। हमे विश्वास है कि यह मोबाईल टॉवर अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा और स्थानीय निवासियो को नए अवसर प्रदान करेगा।उन्हाेने कहा कि नारायणपुर पुलिस आपकी सेवा मे यहां पर तैनात है, हमे अपना मित्र समझे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताएं। हमारे जवान सदैव आप लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


