खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम क्षेत्र अंर्तगत महाराणा प्रताप चौक में आज शनिवार सुबह 7:30 बजे निगम के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने किया। जिसमें निगम महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षद, स्वच्छता एम्बेसडर्स, स्काउट एवं गाइड्स के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
नगर निगम की पहल पर आज शनिवार सुबह नेशनल हाईवे आमागुड़ा चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सफाई अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य जगदलपुर शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाना है। विधायक किरण देव, महापौर संजय पाण्डे व सभी हाथ में झाड़ू थाम कर सड़क व चौक की सफाई करते दिखे। कचरा, झिल्ली, पन्नी व आस पास के गन्दगी को ट्राली में डालकर उसे उचित स्थान पर डंप किया । अलग-अलग टोली बनाकर लोगों ने डिवाइडर के दोनों ओर फैली गंदगी को सफाई किया।
निगम महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि हर सप्ताह शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें शहर के अलग-अलग वार्डों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता महत्वपूर्ण अंग है इसलिए दलगत राजनीति से दूर होकर इसमें सभी शहरवासियों को हिस्सा लेना है। जनभागिदारी के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से जागरूकता तो फैलता ही है साथ में शहर भी स्वच्छ बनता है।
इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में पूर्व महापौर सफिरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, राणा घोस, कलावती कसेर, पार्षद श्याम सुंदर बघेल, गजेंद्र ठाकुर, हरीश पारेख, कुबेर देवांगन, रोशन सिसोदिया, नेहा ध्रुव, गिरिजा गुप्ता, उर्मिला यादव, पारुल बोथरा, पूनम सिन्हा, गायत्री बघेल, उमा मिश्रा, यशवर्धन राव, राजपाल कसेर, राजेश श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, नवीन बोथरा, रितेश सिन्हा, वीरेंद्र जोशी, राजा यादव, दिलीप सुंदरानी, रोशन झा, मनोज महापात्र, अनिल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Trending
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
- “विपक्ष की निंदा के लिए सरकारी खजाने पर बोझ”- दीपक बैज
- मुख्यमंत्री साय आज कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात


