Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर और उसके आस-पास का एरिया, स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के रूप में विकसित होने जा रहा है। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ का नया ग्रोथ ईंजन बनेगा। विधानसभा में इस संबंध में विधेयक को मंजूरी मिलने के साथ ही स्टेट कैपिटल रीजन‘ ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर के क्षेत्र कैपिटल रीजन में शामिल किया गया है। यह पूरा क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर विकसित होगा। भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश के केन्द्र में स्थित होने के साथ-साथ व्यापार, वाणिज्य और उद्योग के प्रमुख केन्द्र के…
वनमंत्री केदार कश्यप ने एक करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर जिले भाटपाल में आयोजित “पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय” योजना का शुभारंभ किया। नारायणपुर जिले के प्राथमिक शालाओं के 8,517 विद्यार्थियों के लिए इस योजना के तहत एक करोड़ 44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और स्कूलों में उपस्थिति भी बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री कश्यप ने एक करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चलाई जा रही बिहान योजना से बलौदाबाजार के ग्राम हथबंद की ज्योति निषाद ने न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की, बल्कि अपने परिवार को एक नई दिशा भी दी। पहले खेती पर निर्भर रहने वाली ज्योति निषाद के परिवार की स्थिति उस समय कठिन हो गई जब उनके पति की तबीयत खराब रहने लगी। ऐसे समय में उन्होंने ‘जय मां सरस्वती’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर कपड़ा दर्री बुनाई, सिलाई कार्य और किराना दुकान की शुरुआत की। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें ₹3 लाख का बैंक लिंकेज और…
जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं जिला पंचायत सीईओ को जांच के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर आज साप्ताहिक जनदर्शन में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी अपर कलेक्टर एसएस दुबे, ने दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। लोगों ने साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से जुड़े आवेदन देकर निराकरण की मांग की। अधिकारियों ने आवेदनों पर त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में आज तखतपुर ब्लॉक के…
योजनाओं की प्रगति और राज्य रजत जयंती समारोह की तैयारियाँ तेज़ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्थानांतरण के बावजूद नये जगह पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साप्ताहिक टीएल बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का रजत जयंती बिलासपुर में भी संपूर्ण गरिमा के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने विगत 25 वर्ष की विकास यात्रा को सुन्दर तरीके से आम जनता के बीच प्रदर्शित करने की कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम…
समन्वित प्रयासों से निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक : मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री साय ने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी तालमेल के…
संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 10 बालकों को मिला पालन पोषण देखरेख परिवार खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 10 बालकों को पालन पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि 17 जुलाई 2025 जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर में निवासरत 02 बालकों को पालन-पोषण देखेरख परिवार को नियमानुसार संरक्षण हेतु अस्थायी आदेश पर सपुर्द…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य शासन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के समय आम जनता को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत खोवा, कुंदा, मिल्ककेक, पनीर जैसे दुग्धजन्य उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच हेतु बस स्टैंड क्षेत्र की मिठाई दुकानों, होटलों तथा बसों में निरीक्षण किया गया। नकली खाद्य पदार्थों की आशंका के…
बेमेतरा जिले में 7684 महिलाओं को मिला ₹4.53 करोड़ का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करना है, जिससे माताओं और उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके। इस योजना के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान कार्य में असमर्थता के कारण होने वाली आर्थिक क्षति की आंशिक भरपाई हेतु…
प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को मिलेगा तकनीकी कौशल प्रदर्शन और नौकरी के अवसर खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले में कौशल विकास के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें तकनीकी क्षमताओं के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “कौशल तिहार 2025” का आयोजन दिनांक 23 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, चोरभट्ठी, बेमेतरा में किया जा रहा है। यह जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत प्रशिक्षित तथा प्रशिक्षणरत युवाओं के लिए आयोजित की…

