Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
डिजिटल नक्शों को मिली कानूनी मान्यता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब 5 डिसमिल से कम आकार की कृषि भूमि की खरीदी-बिक्री करने पर अब रजिस्ट्री नहीं होगी। राज्य सरकार ने इस तरह की भूमि के रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। इस संबंध में महानिरीक्षक (पंजीयन) ने सभी जिला पंजीयकों को पत्र लिखा हैं। बीतें दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2025’ लाया गया था, जिसमें जमीनों की खरीदी और बिक्री को लेकर कई तरह के प्रावधान किए गए थे। इसमें 5 डिसमिल से कम आकार की कृषि भूमि की रजिस्ट्री नहीं करने की बात भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा होंडा शो रूम से 3 लाख 72हजार रुपये नकदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज कुछ दिनों के भीतर जूटमिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गई रकम में से 3.52 लाख रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक जब्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंकज अग्रवाल निवासी चैतन्य नगर रायगढ़ ने 14 जुलाई को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गौरैला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें 16 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष लालजी यादव की सहमति से नई जिला कार्यकारिणी का एलान किया है। इसमें अध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 जिला उपाध्यक्ष और 6 जिला मंत्री बनाए गए हैं। वहीं अन्य कई नेताओं को भी संगठन में मौका दिया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के ग्राम पंचायत कोकपुर अंर्तगत ग्राम खमढोड़गी में पर्यटन की एक नई पहल की शुरुआत हो गई है। कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने खमढोड़गी जलाशय में बैम्बू राफ्टिंग और नौकायन (नौका विहार) का शुभारंभ किया। यह पहल राज्य सरकार की ग्रामीण पर्यटन विकास नीति और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि खमढोड़गी जैसे स्थलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रुपये…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के थाना धौड़ाई पुलिस ने गिरोह के सदस्य करहीभदर (जिला बालोद) से मवेशी खरीदकर गीदम के रास्ते तेलंगाना में वध के लिए ले जाने के दाैरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 गाै-तस्करों दशाराम मुरामी, दियारू राम मुरामी, शंकर लेकाम और रामधर बेके सभी जिला दंतेवाड़ा के गीदम निवासी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 34 मवेशियों को मुक्त करवाया गया है। सभी मवेशियों को सुरक्षित गोठानों में पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस इस गाै-तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे विगत 8–10 वर्षों…
जर्जर स्कूल भवन की उपेक्षा पर ग्रामीणों ने दिखाई मिसाल, अपने पैसे से बनाई बच्चों के लिए स्कूल झोपड़ी
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में विकास पहुंचने का दावा सरकार कर रही है, लेकिन बच्चों के पढ़ने के लिए जर्जर हो चुके स्कूल भवन की मरम्मत नही किए जाने पर मड़पा गांव के ग्रामीण अपने बच्चों की शिक्षा के लिए स्वयं अपने पैसे जोड़कर स्कूल तैयार कर रहे है। विदित हाे कि यहां के बच्चे जिस स्कूल भवन में बैठकर पढ़ते है वह इतना जर्जर हो चुका है, कि बारिश में पानी टपकता नहीं है बल्कि बरसता है। वहीं दीवारों की हालत ऐसी है कि ये कब गिर जाए और बढ़ा हादसा हो जाए यह…
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने किया मातृत्व और पर्यावरण को समर्पित वृक्षारोपण खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जनपद पंचायत परिसर, बेमेतरा में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक और पर्यावरणीय चेतना से परिपूर्ण मुहिम के तहत नीलगिरी के पौधे का रोपण किया गया, जो मातृप्रेम और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बना। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने एक पेड़ माँ के नाम के तहत नीलगिरी का पौधा रोपित किया। उनके साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर, सभी जनपद सदस्यगण और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रथम त्यौहार हरेली का पर्व साजा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को हरियाली से सजाया गया और छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा द्वारा हरेली पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बताते हुए कहा कि हरेली हमारे छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार है, जो कृषि, पर्यावरण, परंपरा और समृद्धि का प्रतीक है। सावन मास की अमावस्या को यह पर्व वर्षा ऋतु के आगमन और…
किसानों को बताया गया नैनो डीएपी का लाभकारी इस्तेमाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी हेतु ठोस डीएपी खाद की संभावित कमी की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा वैकल्पिक खादों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में तरल नैनो डीएपी एक प्रभावशाली विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके प्रयोग से किसानों को प्रति एकड़ धान की फसल में लगभग 75 रुपए का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में इफको कंपनी द्वारा अब तक 3 लाख 5 हजार से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण…
बच्चों के समुचित विकास के लिए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग समन्वय के साथ करें कार्य अगली कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की होगी गहन समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नौनिहालों के पोषण और उनको सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बच्चों के समुचित विकास हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की…

