Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा तहसील में पोलावरम बांध परियोजना से डूबान प्रभावित गांवों की स्थिति पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पी. विजय नायडू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतिनिधिमंडल में देव आशीष राय, जेट्टी रामाराव और एम. राजबाबू शामिल थे, जिन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके पश्चात बस्तर सांसद महेश कश्यप से भेंट कर पुनर्वास, भूमि अधिकार और तटबंध निर्माण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पी. विजय नायडू ने कहा कि आज तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पोलावरम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ पूना मारगेम यानी पुनर्वाव से पुनर्जीवन अभियान चला रही है। पिछले 2-3 दिन पहले ही इस नए अभियान की शुरुआत हुई है, जिसका गुरूवार काे बड़ा परिणाम देखने काे मिला जिसके तहत बस्तर संभाग में एक साथ एक ही दिन में 4 जिले में 2 करोड़ 27 लाख रुपए के इनामी 67 नक्सलियों के आत्मसमर्पण से ‘लाल आतंक’ को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वहीं बस्तर संभाग में पहली बार नक्सली संगठन के स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर कैडर के किसी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया…
‘नियद नेल्ला नार’ बना सुशासन का जीवंत प्रमाण: जहाँ कभी बंदूकें थीं, वहाँ अब किताबें हैं- बस्तर में भय से विश्वास की ओर बढ़ती नई सुबह खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के वे सुदूरवर्ती गाँव, जो वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे, आज नई उम्मीदों और उजालों की ओर अग्रसर हैं। जहाँ कभी बिजली, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएँ और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब वही गाँव प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की नींव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाय-जी) भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीनों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर सराहनीय प्रगति हो रही है। 25 जुलाई 2025 की स्थिति में प्राप्त आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले के सभी चार विकासखंडों धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी में मिलकर कुल 21,875 मकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 20,297 मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस योजना…
ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने किया ग्रामोद्योग इकाइयों का निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने बीते बुधवार को विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत नारी और कोकड़ी का भ्रमण कर वहां संचालित ग्रामोद्योग इकाइयों की गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राकेश पांडेय ने हथकरघा, माटीकला, रेशम धागाकरण सहित विभिन्न पारंपरिक एवं लघु उद्योगों के संचालन को देखा और सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, नवाचार और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामोद्योग द्वारा किए जा रहे कार्यो को महत्वपूर्ण बताया। पांडेय ने कहा कि ग्रामोद्योग से न…
खबर वर्ल्ड – प्रिया पाठक, रायपुर। नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड की प्रस्तावित चूना पत्थर खनन परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया के तहत आज ग्राम पचरी, अलेसुर, छड़िया, मोटीमपुर खुर्द एवं मगईपुर, तहसील खरोरा, ज़िला रायपुर, छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई का सफल आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए) अधिसूचना के अंतर्गत आयोजित की गई थी। यह परियोजना नहरदीह-मगईपुर चूना पत्थर खदान क्षेत्र से संबंधित है, जिसमें प्रस्तावित चूना पत्थर उत्पादन क्षमता 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए), ऊपरी मिट्टी की खुदाई 0.075 एमटीपीए, तथा ओवरबर्डन (अपशिष्ट) निष्कासन 0.88 एमटीपीए प्रस्तावित है, जिससे कुल खनन क्षमता 2.45…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आधुनिक एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधि से प्रदत्त है, जिसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित अन्य उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। यह एम्बुलेंस मुख्य रूप से मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रखी जाएगी, जिसकी सेवाएँ आवश्यकता अनुसार पूरे जिले में ली जा सकेंगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा परिवहन…
मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित कहा- देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में निभा रही हैं अहम भूमिका खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिन्होंने निष्ठा, परिश्रम और सेवा-भावना के साथ समाज को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित सम्मान समारोह में स्वच्छता दीदियों को साड़ी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ऐतिहासिक उपलब्धि, प्रशिक्षण से मिलेगी देशभक्ति और रोजगार दोनों की दिशा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युुवाओं को अब एनसीसी में एयर स्क्वाड्रन के जरिए अपना कैरियर बनाने के लिए मदद मिल पाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले के पीएमजवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी की एयर स्क्वाड्रन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह छत्तीसगढ़ की 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन होगी। साय के प्रयासों से यह जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने…
मुख्यमंत्री साय ने किया “रक्त-मित्र” पुस्तिका का विमोचन, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जो न केवल किसी जरूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि मानवता के प्रति हमारी सेवा भावना का श्रेष्ठतम उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति समय पर रक्तदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित कर सकता…

