Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बहुचर्चित कोयला लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट ने निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू और उनके परिजनों को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने उनकी ओर से दायर 9 अपीलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यदि अपराध से अर्जित संपत्ति का सीधा पता नहीं चलता, तो प्रवर्तन निदेशालय समान मूल्य की अन्य वैध संपत्तियों को भी अटैच कर सकता है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने यह महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया। इन अपीलों में रानू साहू, उनके पिता अरुण कुमार साहू, माता लक्ष्मी साहू, भाई पीयूष और पंकज…
मोबाइल को पाकर मोबाइलधारकों के चेहरे मे आई खुशिंया, मुंगेली पुलिस का किए आभार व्यक्त खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत एक बड़ी सफलता अर्जित की है। मुंगेली पुलिस ने विभिन्न स्थानों में रिकवर किए गए 90 नग मोबाइल फोन (कीमत लगभग 13,50,000/- रुपये) को उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपकर अनूठी सौगात दी है। CEIR पोर्टल और तकनीकी दक्षता का संगम जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की शिकायतों को गंभीरता से लेते…
महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया शिविर का समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति जताया आभार अधिकारी कर्मचारियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न बीमारियों की दी आवश्यकतानुसार दवाईयॉं खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच व स्वास्थ्य जागरूकता हेतु आयोजित किये जा रहे शिविरों की कड़ी में कल बुधवार को कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय कोरबा द्वारा निगम कार्यालय साकेत में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर लगाया गया। महापौर संजूदेवी राजपूत ने शिविर का समापन किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। बता दें कि एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में दो अप्रैल को हाई कोर्ट ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) सुप्रीमो अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था। इस पर अमित जोगी ने हाईकोर्ट के फैसले को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के ग्राम आमगांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मां के सामने कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी कृष्णकांत दुबे (38) अपनी कथित पत्नी मालती साहू के साथ मंगलवार को पैतृक गांव आमगाँव पहुंचा था। यहां उसकी मां तीरथबाई और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अमित जोगी को जेल में रहना पड़ेगा या उन्हें राहत मिलेगी, इस पर आज अहम फैसला आने की संभावना है। जग्गी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। इस केस में अमित जोगी की दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जाएगी। पहला मामला उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें CBI को अपील करने की अनुमति दी गई थी। वहीं दूसरी याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देती है, जिसमें अमित जोगी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अब सभी की निगाहें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए ‘छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम’ के तहत एक महत्वपूर्ण और सख्त आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेगा और न ही किसी राजनीतिक पद पर आसीन रह सकेगा। आदेश में सभी विभागों, संभाग आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को कड़ाई से नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन गतिविधियों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध आदेश के अनुसार, किसी भी शासकीय सेवक के लिए इन चार बिंदुओं का पालन अनिवार्य…
हिंदू धर्म में साल भर कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं, जो हर महीने दो बार मनाए जाते हैं। इन तिथियों को अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। वैशाख मास भी माघ और कार्तिक की तरह ही धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, इसलिए इस महीने की एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। अब इसी पावन मास में मोहिनी एकादशी आने वाली है। उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज बताते हैं कि इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ…
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया है। इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। मिचेल मार्श अकेले लड़ते रहे और 55 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। राजस्थान रॉयल्स की यह सीजन की कुल पांचवीं जीत है। साथ ही उसने 2 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले का भी अंत किया। ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मयंक यादव…

