Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
*श्रमिकों के मकान निर्माण हेतु अनुदान राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने की घोषणा* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में श्रमवीरों की भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि श्रमवीर समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान से ही विकसित छत्तीसगढ़ तथा विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के परिश्रम और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि श्रमवीरों के उत्साह और भागीदारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की विदाई की तैयारी शुरू हो गई है। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें बिजली विनियामक आयोग का चेयरमैन बनाए जाने की खबरें आ रही हैं। यह पद दो दिन बाद खाली हो रहा है। इसके पहले अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने की बात कही जा रही थी। तीन महीने का एक्सटेंशन समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनकी विदाई से पहले ही उनके लिए बिजली विनियामक आयोग का चेयरमैन का सम्मानजनक खाली हो रहा है। ऐसे में उनके…
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने दिखाई हरी झंडी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर।श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज भारत गौरव ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पूर्व महापौर वाणी राव, नगर निगम सभापति विनोद सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं रेलवे के कर्मचारी उपस्थित थे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले…
दिव्यांगजनों का किया सम्मान, बांटे सहायक उपकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता दिव्यागजनों को सम्मानित किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग जनों को सशक्त करने विभिन्न सहायक उपकरण भी वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक धरम लाल कौशिक ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिव्यांग बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि रजत महोत्सव कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए रंगोली, निबंध एवं चित्रकला…
आमजनों ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा व विकसित भारत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन संघर्षों व उनमें देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों, प्रधानमंत्री बनने सहित 30 मार्च 2025 को बिलासपुर में किए गए 33 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, सेवा पखवाड़ा, एक पेड़ मॉ के नाम, 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना का शुभारंभ, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बेंचरम में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के 4 से 5 नक्सलियाें ने बीती रात काे उपसरपंच दसरू ओयाम पिता लच्छु ओयाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बेंचरम की धारदार हथियार टंगिया से वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस नृशंस हत्या की वारदात के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने थाना जांगला में इस संबंध में मर्ग तथा अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।
बेरलाकला की गृहणी को मिला मातृत्व सुख, स्वस्थ शिशु और आर्थिक संबल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम बेरलाकला निवासी मंजू साहू की जीवन गाथा इस बात का उदाहरण है कि कैसे शासन की योजनाएँ आम गृहणियों और माताओं के जीवन में नया संबल बन रही हैं। साहू का परिवार कृषि कार्य पर आधारित है। स्वयं गृहणी होने के कारण वे घर से बाहर किसी कार्य में सम्मिलित नहीं होतीं, जिसके चलते उन्हें अक्सर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी उन्हें परिवार के पुरुष सदस्यों की आमदनी पर निर्भर रहना पड़ता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग से पहली बार 4 एनसीसी कैडेट सेना में अधिकारी बनने की राह पर हैं। इनमें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर की तीन और पीजी कॉलेज गुंडाधुर कोंडागांव की एक छात्रा शामिल है। इन कैडेट्स का चयन डायरेक्ट एसएसबी इंटरव्यू के लिए हुआ है। यह पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार भारतीय सेना का सबसे चुनौतीपूर्ण इंटरव्यू माना जाता है। इसमें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक क्षमता, शारीरिक फिटनेस और नेतृत्व कौशल की परीक्षा ली जाती है। छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी इन कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दे रही है। कर्नल सीडी गुप्ता इस प्रशिक्षण का नेतृत्व…
अब तक 58,500 आवेदन, 6,500 स्थापना व 17,000 स्थापना प्रक्रियाधीन हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर तेजी से बढ़ रहा आकर्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी देने से आवेदनों तथा रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की औसत मासिक संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से शून्य बिजली बिल की ओर कदम बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे हैं, जिसका असर आने वाले महीनों में बड़ी उपलब्धि के रूप में दिखाई पड़ेगा। शासन की मंशानुसार…
स्वस्थ मां ही सशक्त समाज की निर्माता: प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू हुई स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान विकसित भारत की ठोस नींव साबित होगी : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री हजारों महिलाओं के साथ वर्चुअली शामिल हुए खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम से हजारों महिलाओं के साथ…

