खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग से पहली बार 4 एनसीसी कैडेट सेना में अधिकारी बनने की राह पर हैं। इनमें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर की तीन और पीजी कॉलेज गुंडाधुर कोंडागांव की एक छात्रा शामिल है। इन कैडेट्स का चयन डायरेक्ट एसएसबी इंटरव्यू के लिए हुआ है। यह पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार भारतीय सेना का सबसे चुनौतीपूर्ण इंटरव्यू माना जाता है।
इसमें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक क्षमता, शारीरिक फिटनेस और नेतृत्व कौशल की परीक्षा ली जाती है। छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी इन कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दे रही है। कर्नल सीडी गुप्ता इस प्रशिक्षण का नेतृत्व कर रहे हैं। एएनओ पद्मा पांडेय और सुबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह कैडेट्स की ऑनलाइन और ऑफलाइन पर्सनालिटी डेवलपमेंट और इंटरव्यू प्रैक्टिस करा रहे हैं। यह पहल बस्तर की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही है। अब तक बस्तर संभाग से कोई भी महिला सेना में अधिकारी पद तक नहीं पहुंची है। इन कैडेट्स में से किसी का भी चयन होने पर यह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


