Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1044.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 910.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 766.3 मि.मी., गरियाबंद में 921.9 मि.मी., महासमुंद में 749.0 मि.मी. और धमतरी में 943.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1092.9 मि.मी.,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज साेमवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। अब तक कुल 2 नक्सलियों के शव हथियार समेत बरामद किया गया है। मौके से शव के साथ एके 47 सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला नारायणपुर के अबूझमाड़, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों…
स्कूल शिक्षा मंत्री यादव शामिल हुए नुआखाई महोत्सव में खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अखिल भारतीय उड़िसा समाज द्वारा नुआखाई महोत्सव का गरिमामय आयोजन भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि उड़िसा विद्यवानों की भूमि है, वहीं छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की भी अहम भूमिका रही है। बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा और भविष्य उज्ज्वल बनेगा। शिक्षा…
नमो मैराथन में दौड़ा रायगढ़ : आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का दिया संदेश सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत हुआ नमो मैराथन दौड़ का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ में आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन रायगढ़ के दौड़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए गांधी चौक, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, शहीद चौक से हेमू कालानी चौक होते हुए कमला नेहरू उद्यान में समाप्त…
अर्थव्यवस्था को मिलेगी 1-1.5% जीडीपी बूस्ट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर पूरे देश में आज से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) 2.0 सुधार लागू हो गया है। यह ऐतिहासिक कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई वाली जीएसटी काउंसिल द्वारा उठाया गया है, जो आजादी के बाद अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था का दूसरा सबसे बड़ा रिफॉर्म माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इसे ‘बचत उत्सव’ करार देते हुए कहा कि इस सुधार से 140 करोड़ देशवासियों को सालाना 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राहत मिलेगी,…
सुरक्षा के लिए 1,000+ पुलिसकर्मी तैनात खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित माँ बम्लेश्वरी शक्तिपीठ आज से शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ जीवंत हो उठा है। लगभग 1,600 फीट ऊँची पहाड़ी की चोटी पर विराजमान माँ के दरबार को फूलों, रंगोली, दीपमालाओं और पारंपरिक सजावट से सजाया गया है। सुबह होते ही देश-प्रदेश के कोने-कोने से पहुँचे श्रद्धालुओं का ताँता लग गया, और ‘जय माता दी’ व ‘माँ बम्लेश्वरी की जय’ के उद्घोष से पूरा डोंगरगढ़ गूँज उठा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पहले ही दिन 50,000 से अधिक भक्तों ने दर्शन…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब बस्तर के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की बात होती है तो सबसे पहले दुर्गम जंगलों और उफनती इंद्रावती नदी का ख्याल आता है। बरसात के मौसम में दुर्गम गाँवों तक पहुँचना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की जान बचाने की प्राथमिकता के साथ कार्य कर रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।…
*धुरवा समाज के लिए 5 स्थानों पर डोम निर्माण हेतु 75 लाख रुपए की घोषणा* KWNS – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी बहुल गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी न हो, धन की कोई समस्या न हो—इस दृष्टि से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू की है। इस योजना के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ की गई है, जिससे इन…
KWNS – रायपुर । धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने धुरवा समाज की नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को स्नेहपूर्वक अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे महुआ लड्डू खिलाया। जगदलपुर विकासखंड के उलनार निवासी भूमिका बघेल अपने दादा सोनसारी बघेल के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। पारंपरिक पोशाक में सजी-धजी भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम पूछते हुए कहा—”बिटिया, किस कक्षा में पढ़ाई कर रही हो?” मासूम मुस्कान के साथ भूमिका ने…
*मुख्यमंत्री साय ने जगतू माहरा एवं धरमू माहरा के योगदान सहित माहरा समाज के गौरवशाली इतिहास को किया रेखांकित* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से निर्मित माहरा समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय का पारंपरिक मोहरी बाजा के साथ भव्य स्वागत किया गया। माहरा समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री श्री साय को पारंपरिक माहरा पाटा पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने फीता काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया और इस ऐतिहासिक क्षण…

