Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखर निवासी भीखम लहरे द्वारा राशन कार्ड के संबंध में, अकलतरा विकासखंड के ग्राम दल्हा पड़रिया की श्रीमती जानकी बाई द्वारा भूमि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। श्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितम्बर तक रजत जयंती सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के ग्राम पंचायत भटगांव, झझपुरी कला, नगर पंचायत बरेला, ग्राम पंचायत पंडरभट्ठा एवं कुसुम स्मेल्टर्स, रामबोड़ में विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सप्ताह के अंतर्गत 500 से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन, 50 हितग्राहियों का नवीनीकरण तथा 1000 से अधिक श्रमवीरों की स्वास्थ्य जांच की गई। डी बी टी के माध्यम से मिला प्रत्यक्ष लाभ इस दौरान 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 01 हजार 692 श्रमिकों…
कैदियों से की मुलाकात, स्वास्थ्य व विधिक सहायता की व्यवस्थाओं का लिया जायजा खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला जेल मुंगेली में बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य जेल लीगल एड क्लिनिक की गतिविधियों को और सुदृढ़ करना तथा कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का परीक्षण करना था। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की अध्यक्ष गिरिजा देवी मेरावी, जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार, प्राधिकरण की सचिव कंचन लता आचला, जेल अधीक्षक ममता पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।…
नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : दो इनामी नक्सली ढेर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक…
शिक्षकों की उपलब्धता से बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। युक्तियुक्तकरण के तहत जिले में जिन विद्यालयों में शिक्षक नहीं थे, वहां अब विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, इससे अब स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है। इसी कड़ी में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत एकल शिक्षकीय स्कूल प्राथमिक शाला फुलवारी संकुल केन्द्र पदमपुर को दो अतिरिक्त शिक्षक मिल गए हैं, इससे विद्यार्थियों को शिक्षा की नई…
उच्च शिक्षा विभाग में अतिथि व्याख्याता पदों पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही पात्र हो- डॉ. महंत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उच्च शिक्षा विभाग में गैर छत्तीसगढ़ियों की नियुक्ति एवं स्थानीय छत्तीसगढ़ियों की अपेक्षा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा 20 जून 2024 से ”अतिथि व्याख्याता नीति-2024“ लागू की गई है। इस नीति में छत्तीसगढ़ियों की घोर उपेक्षा करते हुए, अभ्यर्थियों की पात्रता के मापदण्डों में ऐसे प्रावधान नहीं किये गये है, कि छत्तीसगढ़ का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले में लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। अब तक जिले के 450 से अधिक उपभोक्ता आवेदन कर चुके हैं। सीएसपीडीसीएल के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाया जा सके। ’उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ’ खैरागढ़ निवासी शिवादित्य सिंह ने अपने मकान की छत पर 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके घर के मासिक बिजली बिल में लगभग 60 प्रतिशत की कमी आई…
पीएम मातृत्व वंदना योजना- गर्भवती महिलाओं के जीवन का मिल रही है संबल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य माताओं को पर्याप्त पोषण और आराम सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना है, ताकि कुपोषण के प्रभाव को कम किया जा सके। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए जीवन संबल साबित हो रही है। योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है बल्कि समय पर स्वास्थ्य…
शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की अभिभावकों ने की सराहना खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्राथमिक शाला नानदमाली में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य शासन ने युक्तियुक्तकरण कर अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण पूरी तरह बदल गया है। शिक्षक पदस्थापना से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आई है, जिसकी सराहना अभिभावकों ने की। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर चलाए जा रहे शिक्षक युक्तियुक्तकरण अभियान के परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के नानदमाली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा में सुरक्षाबलों ने 8 से 16 सितंबर के बीच तुमालभट्टी -उसकावाया, वीरागंगरेल, मेहता और पालीगुड़ा में चार नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जाने के बाद सुकमा जिले के घुर नक्सल प्रभाावित दुर्दांत नक्सली रावुलु श्रीनिवास उर्फ रमन्ना के गढ़ गोलापल्ली गांव के लोगों को कोंटा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए अब मांत्र 45 किमी की ही यात्रा करनी पड़ रही है। इससे पहले गोलापल्ली जाने के लिए तेलंगाना होकर 140 किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। 19 वर्षों के बाद कोंटा-गोलापल्ली मार्ग फिर से शुरू हो गई है। निर्माण के बीच दोपहिया वाहनों…

