खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। श्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितम्बर तक रजत जयंती सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के ग्राम पंचायत भटगांव, झझपुरी कला, नगर पंचायत बरेला, ग्राम पंचायत पंडरभट्ठा एवं कुसुम स्मेल्टर्स, रामबोड़ में विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सप्ताह के अंतर्गत 500 से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन, 50 हितग्राहियों का नवीनीकरण तथा 1000 से अधिक श्रमवीरों की स्वास्थ्य जांच की गई।
डी बी टी के माध्यम से मिला प्रत्यक्ष लाभ
इस दौरान 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 01 हजार 692 श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।
श्रमिकों के लिए जागरूकता और तकनीकी प्रशिक्षण
विगत सप्ताह आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में श्रमिकों को “श्रमेव जयते” एप के माध्यम से स्वयं पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजना आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया। श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन श्रमिकों के बीच जागरूकता और विश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ। श्रम पदाधिकारी अभिषेक ठाकुर ने बताया कि भविष्य में भी जिले के प्रत्येक श्रमिक तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुँचाया जाएगा।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


