Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
- सुशासन तिहार शिविर में तत्काल दूर हुई सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड की समस्या
- साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात – डिप्टी सीएम अरुण साव
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये कीमत के कुल 100 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं। गुम मोबाइलों को न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों से बरामद किया गया। बता दें कि, गुम मोबाइल बरामदगी के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर मोबाइल धारकों तक पहुंच बनाई। कई बार मोबाइल उपयोगकर्ताओं को समझाइश दी गई कि यह फोन गुमशुदा है, जिसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में अज्ञात आराेपी युवक ने एटीएम में घुसकर एटीएम धारक के पीछे खड़े होकर पहले उनकी जानकारी जुटाई फिर उनके जाने के बाद दूसरों के अकाउंट से पैसे निकाल लिए। इस धाेखाधड़ी के आराेपी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि युवक ने एटीएम धारक के पीछे खड़ा है। आराेपी युवक ने अलग-अलग किश्तों में 27,500 रुपए निकाले हैं। पीड़ित सद्दाम खान ने 15 सितंबर को कांकेर पुलिस थाना और एसबीआई शाखा को इस धोखाधड़ी की सूचना दी। पुलिसथाना कांकेर और चारामा में शिकायत दर्ज कराई…
झारखंड राज्य को जोड़ेगी यह मार्ग, आवागमन की बढ़ेगी सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों के विकास की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।पहला मार्ग छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग है, जिसकी लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपए स्वीकृत हुई है। यह सड़क बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी और क्षेत्र के कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरा मार्ग टुटिअम्बा से…
पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र के पांच बच्चों को आश्रम एवं स्कूल में कराया गया एडमिशन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत मैनपाट विकासखण्ड के कोरता ग्राम पंचायत के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज के 5 बच्चों का विद्यालय एवं आश्रम में प्रवेश कराया गया। इस अभियान अंतर्गत बच्चों को पुस्तकें, स्कूल ड्रेस और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। पहाड़ी कोरवा बसाहट क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यह…
विशेष पिछड़ी जनजाति के 69 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से मिल रही है शुद्ध पेय जल खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 कि.मी. दूरी पर स्थित भितघरा पंचायत का छोटा सा गांव राजपुर, जिसकी आबादी 247 जिनमें मुख्यतः पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति का निवास है। इस गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2 उच्च स्तरीय एकल ग्राम योजना के द्वारा सभी 69 ग्रामीण परिवारों को उनके घरों तक क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेय जल आपूर्ति की जा रही है। विदित हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के…
नौकरी के बदले पैसों के लेन-देन की बात आएगी तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी- माहेश्वर नाग खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के नए सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में स्टाफ-नर्स और डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होते ही बेरोजगारों काे झासे में लेकर धाेखाधड़ी के दलालाें की सक्रियता बढ़ गई है, वहीं पैसे ऐंठने का खेल भी शुरू हो गया है । नए सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के संचालन की जिम्मेदारी कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल को सौंपी गई है। इसमें विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इसी बीच नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कासनिया में व्यवसायी के घर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल यूपी के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े, हर्ष सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। ग्राम कसनिया में सिकंदर मेमन परिवार सहित निवास करता है। वह मकान के सामने ही दुकान का संचालन करता…
संविधान का व्याख्याकार, नागरिक अधिकारों का संरक्षक और न्याय का सजग प्रहरी बनकर खड़ा है उच्च न्यायालय : राज्यपाल रमेन डेका इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की उपलब्धता के साथ समय पर न्याय उपलब्ध कराने राज्य सरकार कटिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आमजनों का विश्वास प्राप्त करना न्यायपालिका का सर्वाेत्तम उद्देश्य : न्यायाधीश माहेश्वरी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना का रजत जयंती समारोह’ का आयोजन महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के एलमागुंडा का इलाका दुर्गम और नक्सल प्रभावित है। कभी जंगलों में भटककर नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने वाला एलमागुंडा निवासी सोड़ी हुंगा आज अपने नए पक्के घर में सुरक्षित जीवन जी रहा है। कठिन चुनौतियों और सीमित सुविधाओं के बावजूद परिवार की मदद से उन्होंने अपने आशियाने का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पूरा कर दिखाया है। आत्मसमर्पित नक्सली का पक्का मकान न सिर्फ पुनर्वास की सफलता की कहानी है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सरकार की योजनाएं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में कारगर साबित हो रही हैं। सोड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा पर्व के दौरान शुक्रवार देर रात्री में फूलों से सजे चार पहियाें वाले दुमंजिला फूल रथ की तीसरी परिक्रमा पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी की गई, इसके बाद दाे फूलरथ की परिक्रमा और हाेगी। इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। फूल रथ की तीसरी परिक्रमा शहर के जगन्नाथ मंदिर, गोल बाजार चौक, गुरु नानक चौक से होते हुए वापस दंतेश्वरी मंदिर तक की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक माैजूद रहे। चार पहियाें वाले दुमंजिला फूल रथ की परिक्रमा…

